{"_id":"66f35df434e6c7ef8f0b4f94","slug":"municipal-corporation-removed-illegal-encroachment-from-land-worth-rs-20-crores-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-487291-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर निगम ने बीस करोड़ की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर निगम ने बीस करोड़ की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को लाकड़ी फाजलपुर बाईपास स्थित बीस करोड़ की भूमि को कब्जामुक्त कराया। निगम की इस संपत्ति पर स्थानीय लोगों और भू माफिया ने कब्जा कर रखा था। जमीन पर बोर्ड लगाकर निगम ने बाउंड्रीवाॅल का काम शुरू करा दिया है।
लाकड़ी फाजलपुर बाईपास के पास कार कंपनियाें के सर्विस सेंटर के सामने स्थित गाटा संख्या 2485 मि. रकबा 0.238 हेक्टेयर नगर निगम की संपत्ति है। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों और भू माफिया ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। नोडल अधिकारी अतिक्रमण अजीत कुमार के निर्देशन में नगर निगम की प्रवर्तन टीम मंगलवार को लाकड़ी फाजलपुर पहुंची। जहां से टीम ने अवैध कब्जे का हटवा दिया।
टीम ने कब्जामुक्त करने के बाद संपत्ति पर नगर निगम का बोर्ड लगाकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू करा दिया।इस भूमि का बाजार मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई में उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक अभियंता, निर्माण रईस अहमद, अवर अभियंता शिवमोहन, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश कुमार गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी एसके शाही आदि शामिल रहे।