फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal Corporation removed encroachment amid protests

Moradabad News: विरोध के बीच नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment amid protests
मुरादाबाद। विरोध प्रदर्शन के बीच नगर निगम की टीम ने कटघर रेलवे स्टेशन से इंपीरियल तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से कई अतिक्रमण हटाए गए। टीम ने सामान को जब्त किया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे प्रभात मार्केट मार्केट से नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान रवींद्र द्रविड़ सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि फैक्टरियों के सामने का अतिक्रमण नगर निगम नहीं हटा रहा है। वहीं कमजोर लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। टीम ने कटघर रेलवे स्टेशन से इंपीरियल तिराहे तक रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पाया गया कि दुकानदारों एवं रेहड़ी पटरी वालों ने नाले, नाली, फुट-पाथ के ऊपर अपना सामान रखकर कब्जा कर लिया था। रैंप बनाकर, सड़क की ओर टीन-शेड एवं खाने-पीने के ठेले लगाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। इस अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। निगम की टीम ने मौके से सामान जब्त कर लिया। अभियान में उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, आरती सिंह, प्रभारी प्रवर्तन दल व उनकी पूरी टीम मौजूद थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed