फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal Corporation imposed fine of Rs 16,500 for spreading dirt

गंदगी फैलाने पर नगर निगम की टीम कस रही शिकंजा, वसूले 16500 रुपये जुर्माना

Thu, 18 Feb 2021 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation imposed fine of Rs 16,500 for spreading dirt
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की टीम गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कस रही है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने 20 व्यक्तियों से गंदगी फैलाने पर 16,500 रुपये जुर्माना वसूल किया है।

विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने वाले 18 लोगों से 8500 रुपये, एक पशु पालक से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। नालियों में गोबर बहाने पर चार पशु पालकों को नोटिस जारी किया गया है। एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली रोड स्थित एक होटल के पीछे कूड़ा डालते पाया गया, उससे तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


इस तरह कुल 20 लोगों से 16,500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। सहायक नगर आयुक्त ने शहर के लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर चल रही तैयारी में शहर को साफ-सुथरा रखने व गंदगी न फैलाने की अपील की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed