{"_id":"687fe87be8bd7817d20c1c2e","slug":"municipal-corporation-claims-the-connection-was-of-fixed-capacity-the-allegations-of-overloading-are-baseless-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-692770-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर निगम का दावाः तय क्षमता का था कनेक्शन, ओवरलोडिंग के आरोप निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर निगम का दावाः तय क्षमता का था कनेक्शन, ओवरलोडिंग के आरोप निराधार
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में चिल्ड्रन पार्क की बिजली बाधित होने को लेकर नगर निगम पर लगे आरोपों पर अब नया मोड़ आ गया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निगम ने ओवरलोडिंग जैसी कोई लापरवाही नहीं की बल्कि मानक से कहीं अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया है। उन्होंने बिजली विभाग के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया जिसमें अधिक भार की बात कही गई है।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कंपनी बाग और चिल्ड्रन पार्क में 125 किलोवाट का कनेक्शन है। इसमें 100 किलोवाट 5-डी मोशन थिएटर और 3-डी होलोग्राम के लिए एवं 25 किलोवाट भूल-भुलैया के लिए प्रयोग हो रहा है। इस व्यवस्था के लिए नगर निगम ने स्वयं के खर्च से 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी खरीदा है। इस लिहाज से ओवरलोडिंग का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
नगर आयुक्त ने बिजली बाधा की असली वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग ने कनेक्शन में महज 15 एमएम की एबीसी केबल लगाई थी। जबकि भार को देखते हुए इससे मोटी केबल की आवश्यकता थी। अधिक लोड के कारण यह केबल फुंक गई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली महकमा अपनी लापरवाही को मानने के बजाय निगम पर दोष मढ़ रहा है।
विज्ञापन
00
सात महीने से हो रहा संचालन, नहीं आई कभी शिकायत
नगर आयुक्त ने बताया कि भूल-भुलैया का उद्घाटन 25 दिसंबर 2024 को हुआ था और तभी से प्रोजेक्ट का संचालन नियमित रूप से हो रहा है। हर दिन भूल-भुलैया को देखने के लिए शहरवासी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। अब तक कभी भी ओवरलोडिंग की शिकायत नहीं आई थी। इससे स्पष्ट है कि बिजली की आपूर्ति पूरी तरह संतुलित थी। विभाग ने ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर लापरवाही बरती।