फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal board meeting today, agenda will be debated

Moradabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक आज, एजेंडे पर होगी बहस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal board meeting today, agenda will be debated
मुरादाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को टाउनहॉल में होगी। बैठक में ईएसएल कंपनी के एग्रीमेंट सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त के अनुसार नगर निगम बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में 28 अप्रैल की कार्रवाई की पुष्टि की जाएगी। विभागीय प्रस्तावों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। महापौर की अनुमति से अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अनुभव मल्होत्रा का कहना है कि सदन में वह ईएसएल कंपनी से एग्रीमेंट का मुद्दा उठाएंगे। इस कंपनी का एग्रीमेंट सात साल के लिए हुआ था। अब एग्रीमेंट खत्म हो गया है। इसके अलावा जलभराव, चूहे रोड खोद रहे है। लोगों के घरों की दीवारों को खोखला कर रहे हैं। कितने वार्डों में अभी तक हाउस टैक्स वसूली के लिए कैंप लगाए गए। इसकी सूची मांगी जाएगी। पार्षद विशाल सिंह का कहना है कि वह वार्ड-19 अशोकनगर स्थित जेल रोड से ताड़ीखाना चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का मुद्दा उठाएंगे। नाले पर अतिक्रमण के चलते यहां जलभराव हो रहा है। नाले की सफाई नहीं हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed