{"_id":"69a0af7866f521619f0f3a37","slug":"municipal-board-meeting-postponed-after-objection-from-muslim-councilors-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111011-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुस्लिम सभासदों की आपत्ति के बाद पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुस्लिम सभासदों की आपत्ति के बाद पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित
Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगरपालिका परिषद बोर्ड की शुक्रवार सुबह होने वाली बैठक को मुस्लिम सभासदों की आपत्ति के बाद स्थगित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ ने नगरपालिका कार्यालय में पत्रकार वार्ता बुलाकर आगे के कार्यों की जानकारी दी।
नगरपालिका परिषद बोर्ड की शुक्रवार सुबह जो विशेष बैठक बुलाई गई थी। उसके एजेंडे के अनुसार इस बैठक में शासनादेश के पालन में नामांतरण शुल्क निर्धारण, मोहल्ला पैंठ बाजार स्थित पुराना ओवरहेड वॉटर टैंक ध्वस्त कराकर उसके स्थान पर दुकानों का निर्माण, नगर की सीमा विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंटर और कियोस्क यानि अस्थायी दुकानों का निर्माण, मोहल्ला बाजार वार्ड 11 में पालिका की खाली भूमि पर दुकानों का निर्माण, मोहल्ला ठाकुरान में शहीदे आजम पार्क में अंडर ग्राउंड पार्किंग का निर्माण आदि प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी।
पालिका कार्यालय सूत्रों के अनुसार कई मुस्लिम सभासदों ने शुक्रवार के दिन पालिका बोर्ड की बैठक बुलाए जाने पर आपत्ति जताई थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और पालिका की ईओ रजनी सिंह ने पत्रकार वार्ता बुलाई। इस दौरान सबसे पहले पालिका अध्यक्ष ने शुक्रवार सुबह होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित किए जाने की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश शासन ने पालिका की आय बढ़ाने को यूजर चार्ज बढ़ाने की बात कही थी लेकिन पालिका बोर्ड ने यूजर चार्ज बढ़ाने पर असहमति जताई थी। अब पालिका की ओर से शासन को यूजर चार्ज न बढ़ाए जाने का पत्र भेजा जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में मकान के स्वामी की मृत्यु हो जाने पर उसके वारिस के नाम होने वाले नाम परिवर्तन तथा मकान के बैनामे के आधार पर उसके खरीदार के नाम होने वाले स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया में नगरपालिका द्वारा प्रभार धनराशि घटाई गई है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आगामी होली के त्योहार पर सफाई व्यवस्था जलापूर्ति व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।