फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway Updates: Mumbai Express welcomed at Moradabad, first time travelers said – wish was fulfilled

Railway Updates: मुरादाबाद पहुंची मुंबई एक्सप्रेस का स्वागत, पहली बार यात्रा करने वाले बोले- मुराद हुई पूरी

Tue, 15 Oct 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Railway Updates: Mumbai Express welcomed at Moradabad, first time travelers said – wish was fulfilled
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन खुशी जताते यात्री - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुंबई की ट्रेन का शहर के लोगों ने स्वागत किया। यह ट्रेन रविवार शाम को बांद्रा टर्मिनस से चलकर सोमवार रात 9:45 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लालकुआं तक जाने वाली ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 50 यात्री मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे।

विज्ञापन


उन्होंने इस ट्रेन को लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक बताया। कहा कि अब मुरादाबाद से सीधे बैठो और मुंबई उतर जाओ। ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली जाने का झंझट खत्म हो गया। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर शाम पांच बजकर 10 मिनट पर पहुंचनी थी। उद्घाटन रैक होने के कारण पहले सामान्य ट्रेनों को प्राथमिकता देकर निकाला गया। 
विज्ञापन


इसलिए रास्ते में यह ट्रेन चार घंटे से ज्यादा लेट हो गई। इस ट्रेन का नियमित संचालन कुछ दिनों बाद लालकुआं से बांद्रा टर्मिनस तक किया जाएगा। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने नियमित संचालक की तारीख घोषित नहीं की है। सोमवार को ट्रेन से शिवसेना के नेता मो. शकील कुरैशी भी मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्टेशन पर स्वागत किया। रविवार को बांद्रा से चली इस उद्घाटन रैक को रेलवे ने स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया। भविष्य में लालकुआं से हर सोमवार व बांद्रा टर्मिनस से हर मंगलवार को इसका संचालन किया जाएगा। मंडल के रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद व हापुड़ में इसका ठहराव होगा।

शुरुआत में यह सुपरफास्ट ट्रेन 1623 किमी का सफर 24 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। धीरे-धीरे रेलवे इसका समय घटाकर 21 घंटे तक लाया जाएगा। सोमवार रात को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के स्वागत के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

मैं रुद्रपुर रहती हूं। बांद्रा से आना-जाना लगा रहता है। पहले सीधी ट्रेन नहीं थी, इसलिए बहुत परेशानी होती थी। अब यह बड़ी सुविधा हम जैसे लोगों को मिल गई है। आने जाने में बहुत आसानी हो जाएगी। - अनीता घड़िया, यात्री

मेरा मुंबई में कपड़े का काम है और रहने वाला मुरादाबाद का हूं। पहले दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। अब तो मुरादाबाद से बैठो और सीधे मुंबई उतर जाओ। ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने का इंतजार है। - फुरकान खान, यात्री


इस ट्रेन के चलने से मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा व संभल समेत पूरे मंडल के यात्रियों का फायदा होगा। यहां के जनप्रतिनिधियों ने लगातार आवाज उठाई है। यह उसी का नतीजा है। सभी मुरादाबाद वासियों को बधाई। - मो. शकील कुरैशी, शिवसेना नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed