फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muharram processions will pass amidst wires hanging on dilapidated roads

Moradabad News: जर्जर सड़कों पर लटके तारों के बीच गुजरेंगे मोहर्रम के जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Muharram processions will pass amidst wires hanging on dilapidated roads
मुरादाबाद। अगवानपुर में जर्जर सड़कों और लटके तारों के बीच मोहर्रम के जुलूस और कांवड़ यात्रा गुजरेंगी। 29 जून से मोहर्रम और 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा की शुुरआत होगी। लेकिन अभी तक न तो सड़कों की मरम्मत हुई है और न ही बिजली के तार दुरुस्त हुए हैं। वहीं आबादी के बीच की सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत के बीच उलझ गया है।
विज्ञापन

अगवानपुर में एक वर्ष से कांवड़ मार्ग के दोनों तरफ नालों का निर्माण चल रहा है। हालांकि निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। नाला निर्माण के कारण कर्बला से बाईपास मार्ग तक सड़क टूट गई। सड़क में गड्ढे बन गए हैं। कुछ जगह गड्ढों में मिट्टी डालकर पाट दिया है। वहीं कई स्थानों पर सड़क की बजरी उखड़ गई। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला। बल्कि आश्वासन देकर टाल दिया गया। वहीं सावन में हरिद्वार से आने वाले हजारों कांवड़िये इस मार्ग से जल लेेकर गुजरेंगे। टूटी सड़क के कारण कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं जुलूस निकलने वाले मार्गों पर कई जगह ट्रांसफार्मर खुले में रखे है। बिजली के तार भी लटके पड़े हैं। जुलूस का समय करीब है। लेकिन अभी तक लटके तारों और ऐसे ट्रांसफार्मर का कोई प्लान नहीं बना है।
विज्ञापन

00

- नाला निर्माण के दौरान कांवड़ मार्ग टूट गया था। यह हिस्सा आबादी के बीच में है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मार्ग के निर्माण को कहा गया तो उन्होंने आबादी के बीच की सड़क बनाने को मना कर दिया। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। - गुलरेज खान, अध्यक्ष नपं अगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

000

- पीडब्ल्यूडी आबादी के बीच में सड़क बनाने को अधिकृत नहीं है। इस मामले में शासन को लेटर लिख चुके हैं। शासन की अनुमति का इंतजार है।
कुलदीप संत, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed