फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   muder in moradabad

युवक की हत्या कर बोरे में बांध फेंकी लाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
muder in moradabad
पशु व्यापारी की हत्या कर शव बोरे में फेंका
विज्ञापन

- कटघर के गोट गांव में निर्माणाधीन मकान में मिला शव
- हत्यारों ने रकम भी लूटी, मुरादाबाद से पैसे लेकर लौट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
कटघर थानाक्षेत्र में पशु व्यापारी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। हत्या के बाद व्यापारी के शव को बोरे में बंद करके हत्यारे गोट गांव के पास एक निर्माणाधीन मकान में फेंककर फरार हो गए। व्यापारी ने मंगलवार सुबह तहारपुर बाजार में तीन बकरे बेचे थे। जिसके रुपये लेने वह रहमतनगर आया था। तभी से गायब था। इसी बीच पशु व्यापारी के परिजनों को गोट के पास बोरे में एक शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर देख बोरे में बंद शव की शिनाख्त की।

सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे सूचना मिली थी गोट गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बोरे में बंद शव पड़ा है। कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को कब्जे में ले लिया। बोरे को खोलकर देखा तो एक युवक की लाश थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में गोट, काशीपुर तिराहा और ताजपुर माफी, चेक बेगमपुर समेत कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। उसके सिर और गर्दन पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। रात में करीब एक बजे मैनाठेर के तहारपुर दोयम निवासी वारिस अपने परिवार के साथ कटघर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा फैजान(18) दोपहर से गायब है। उसने मंगलवार को तहारपुर साप्ताहिक बाजार में तीन बकरे साढ़े 54 हजार रुपये में बेचे थे। बकरे खरीदने वाले रहमत नगर का निवासी हैं। फैजान उससे रुपये लेने के लिए रहमत नगर आया था। यहां उसने रुपये लेने के बाद अपनी मां अंजुम को फोन कर बताया कि उसने रुपये ले लिए हैं। वह रुपये लेकर घर आ रहा है। उसने मां से यह भी पूछा कि खाने में क्या बनाया है। इसके बाद फैजान न तो घर पहुंचा और न ही उसका मोबाइल फोन लगा। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने शव देखा तो चीख पुकार मच गई। उन्होंने गोट में बोरे में बंद मिले शव की पहचान फैजान के रूप में की है। वारिस ने बताया कि परिवार में मां अंजुम, दो भाई तारिक व भूरा व दो बहनें निशा और फिजा हैं। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed