फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mr died in accident

पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, एमआर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

जितिन अपने तीन दोस्तों के साथ कैंची धाम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।मझोला के लाइनपार नियर भोलानाथ ट्रेडर्स निवासी रामचरन आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। इनके बड़े बेटा जितिन दिवाकर दवा कंपनी में एमआर था जबकि छोटा बेटा रवि मझोली चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाता है। जितिन शुक्रवार सुबह अपने दोस्त प्रवीण चौधरी (29), अक्षय राज (31) निवासी बुद्धि विहार थाना मझोला और अभय चौधरी (20) निवासी शेरुआ धर्मपुर अगवानपुर थाना सिविल लाइंस के साथ उत्तराखंड में कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन
mr died in accident

विस्तार

मुरादाबाद। उत्तराखंड के नैनीताल- भवाली मार्ग पर पाडली के पास शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहाड़ी से बोल्डर कार पर गिर गया। इस हादसे में एमआर जितिन दिवाकर (35) की मौत हो गई। जितिन अपने तीन दोस्तों के साथ कैंची धाम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

मझोला के लाइनपार नियर भोलानाथ ट्रेडर्स निवासी रामचरन आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। इनके बड़े बेटा जितिन दिवाकर दवा कंपनी में एमआर था जबकि छोटा बेटा रवि मझोली चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाता है। जितिन शुक्रवार सुबह अपने दोस्त प्रवीण चौधरी (29), अक्षय राज (31) निवासी बुद्धि विहार थाना मझोला और अभय चौधरी (20) निवासी शेरुआ धर्मपुर अगवानपुर थाना सिविल लाइंस के साथ उत्तराखंड में कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। उत्तराखंड में शनिवार को भारी बारिश होने से पहाड़ों पर जगह-जगह भूस्खलन और मलबे आने से सड़कें बंद होने लगी थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जितिन की कार नैनीताल- भवाली मार्ग पर पाडली के पास पहुंची थी। इसी दौरान कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें जितिन दिवाकर की मौत हो गई जबकि अभय राज, अभय चौधरी और प्रवीण चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी खैरना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। शनिवार रात पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन जितिन का शव लेकर मुरादाबाद आ गए। जितिन ने अपने पीछे पत्नी सारिका, बेटे हर्षित (6) बेटी काव्या (3) और मिष्टि (1) को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed