{"_id":"674113eda137c005f60de1b4","slug":"mps-collapsed-to-118-due-to-wasims-lethal-bowling-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-528163-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वसीम की घातक गेंदबाजी से एमपीएस 118 पर ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वसीम की घातक गेंदबाजी से एमपीएस 118 पर ढेर
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीपीजीएस एकेडमी ने एमपीएस को 162 रन के बड़े अंतर से हराया। डीपीजीएस के गेंदबाज वसीम की घातक गेंदबाजी के आगे एमपीएस की टीम 118 रन पर ढेर हो गई। वसीम ने पांच विकेट लिए। वहीं दूसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी ने आर्यंस एकेडमी को 73 रन से मात दी।
आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट के पहले मैच में डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। 39.4 ओवर में टीम ने 280 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कैफ ने 82 रनों की पारी खेली। समीर ने 53 रन ठोके और जैद ने ताबड़तोड़ 48 रन बनाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के लिए शम्स अली और राज सैनी ने चार-चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस एकेडमी 18.2 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए शम्स अली ने 28 रन बनाए। डीपीजीएस की ओर से वसीम ने पांच और असजद ने तीन विकेट लिए। वसीम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। 40 ओवर के मैच में टीम ने 38.1 ओवर में 229 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद इमरान ने 40, शिवम सिंह ने 31 व कैफ ने 36 रन की पारी खेली। आर्यंस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में दीपांशु, तरुण, वीर चिकारा व यश देव ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यंस क्रिकेट एकेडमी 36.1 ओवर में 156 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के लिए दीपांशु ने सर्वाधिक 74 व भविष्य ने 19 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड्स की ओर से गेंदबाजी में यथार्थ, आर्यन और अंश यादव ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच दीपांशु को चुना गया।
अंपायर की भूमिका में सतेंद्र कुमार, शमशाद अल्वी, खेम सिंह और जेपी सिंह रहे। स्कोरिंग चंद्रप्रताप व जोगेंद्र सिंह ने की। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी व डीएसए के सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, नितिन गुप्ता, प्रदीप टंडन, वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह, मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।