फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mp st hassan told

सारे सियासी लोग हिंदुत्व का नारियल मुसलमान की खोपड़ी पर फोड़ना चाहते: एसटी हसन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
mp st hassan told
मुरादाबाद। सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि चुनाव नजदीक है। लिहाजा हर राजनेता में होड़ लगी है कि कौन बड़ा हिंदू है। अगर कोई इस्लामिक मुल्क अपने यहां के नोटों पर देवी देवताओं की तस्वीर छाप रहा है तो वह भारत का आइडियल नहीं है, जिसे हम फॉलो करें। वह गुजरात में केजरीवाल द्वारा नोट पर गांधी जी के चित्र पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर छापने के संबंध में दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भारत सर्वधर्म संभाव का देश है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक आस्था से जुड़े बयान देने का प्रचलन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव हैं। इसलिए हर नेता खुद को सबसे बड़ा हिंदुत्ववादी साबित करने में जुटा हुआ है। नोटों पर देवी-देवताओं की फोटो छापने से उनकी बेअदबी का अंदेशा रहेगा। इसके अलावा लोगों को माहौल खराब करने का मौका भी मिल जाएगा। इससे हमारे भाईयों की आस्था को ठेस पहुंचेगा। विश्व के अधिकांश मुल्क की करेंसी पर देवी देवताओं का चित्र नहीं है। अगर किसी एक-दो मुल्क ने अपने यहां के नोट पर देवी देवता का चित्र छापा है तो वह हमारे आदर्श नहीं हैं। उन्होंने राजनेताओं को सलाह दी कि अगर सियासत के लिए मुद्दा बनाना है तो आस्था के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसान-मजदूरों की बदहाली, स्वास्थ्य और शिक्षा को मुद्दा बनाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए सारे सियासी लोग हिंदुत्व का नारियल मुसलमान की खोपड़ी पर फोड़ना चाहते हैं जो गलत ट्रेंड है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed