Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP Dr. Shafiqur Rahman Burke said - Mafia is flourishing, government should make policy to control

सीएम योगी के बयान पर पलटवार: सांसद बर्क बोले माफिया पनप रहे हैं, कंट्रोल के लिए सरकार बनाए पॉलिसी

Mon, 27 Feb 2023 12:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Feb 2023 12:48 AM IST
सार

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। इस बयान को सांसद ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

विज्ञापन
MP Dr. Shafiqur Rahman Burke said - Mafia is flourishing, government should make policy to control
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने विधानसभा की मर्यादा से अलग बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान से गुरूर दिखाई देता है। आज उनके पास ताकत है तो वह ऐसे बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन


यह बयान विधानसभा में बोलने के लिए नहीं है। रविवार को संभल सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। जिसमें सांसद ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया। 
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। इस बयान को सांसद ने विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। आगे कहा है कि ऐसे बयान पढ़े लिखे लोग नहीं देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस सरकार में माफिया पनप रहे हैं। सरकार को पॉलिसी लानी चाहिए। जिससे माफियाओं पर कंट्रोल हो सके। आगे कहा कि अडानी ने बड़ा घोटाला किया है। एलआईसी का हवाला देते हुए कहा कि 50 दिन में कई हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed