फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP ask question in parliyament

सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Thu, 28 Jul 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
MP ask question in parliyament
सांसद सत्यपाल ‌स‌िंह सैनी
संभल के सांसद एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने एक बार फिर संसद में अपनी ही सरकार से तीखा सवाल पूछकर लोगों को सकते में डाल दिया है। संभल सांसद ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि देश में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है, स्थिति ये है कि हमने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। सांसद ने सरकार से पूछा कि आखिर सरकार कर क्या रही है। उन्हाेंने देश में प्रदूषण का लेवल मापने के लिए निगरानी स्टेशनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


लोकसभा में संभल सांसद सत्यपाल सैनी ने बुधवार को कहा कि पूरे देश की आवोहवा दूषित हो गई है, प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नासा से मिले आंकड़ों को संसद में रखते हुए कहा कि ग्रीन पीस ने दुनिया के जिन बीस सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है उनमें से 13 शहर अकेले भारत के हैं। सांसद ने कहा कि हमने प्रदूषण के मामले में अब चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि घटती वन संपदा और बेतहाशा बढ़ती आबादी के साथ ही देश में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध स्लाटर हाउस भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मांस के टुकड़ों को जहां - तहां फेंककर जल प्रदूषित किया जा रहा है। प्रदूषण की वजह से तमाम रोग फैल रहे हैं और जल प्रदूषण की वजह से तमाम पेड़ पौधों व वनस्पतियों की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। सांसद ने सरकार से यह भी पूछा कि प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ने के बावजूद हमारे देश में महज 39 प्रदूषण निगरानी सेंटर क्यों हैं जबकि चीन में इनकी संख्या 1500 है। सांसद ने सरकार से मांग की है कि देश में प्रदूषण का स्तर घटाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed