फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mountenior ravi expired, family not trusted

पर्वतारोही रवि की मौत, परिवार का इनकार

Tue, 23 May 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 23 May 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
mountenior ravi expired, family not trusted
ravi - फोटो : file
दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह करने के बाद लौट रहे भारतीय पर्वतारोही रवि कुमार की 200 मीटर की ऊंचाई से गिर कर मौत हो गई है। नेपाल के पर्यटन विभाग के महानिदेशक दिनेश भट्टाराई ने सोमवार को बताया कि रवि का शव 36 घंटों की सघन तलाशी के बाद बचाव दल द्वारा देखा गया है लेकिन इसे तुरंत निकालना संभव नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इधर, रवि की मौत की खबर का परिवार वालों ने खंडन किया है। रवि के बड़े भाई मनोज का कहना है कि उनकी लगातार पर्वतारोही कंपनी अरुण ट्रैक्स और नेपाली दूतावास से बात हो रही है। कंपनी लगातार अपने बयान बदल रही है।
विज्ञापन


अभी तक कोई फोटो नहीं भेजा गया और न ही कोई पुख्ता जानकारी दी जा रही है। मनोज ने बताया कि कंपनी उनसे रेस्क्यू आपरेशन के लिए 35 लाख रुपये की डिमांड कर रही है। गौरतलब है कि सर्वोच्च शिखर से वापसी के दौरान रवि कुमार के लापता होने की सूचना रविवार को आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टाराई के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले 27 वर्षीय रवि कुमार शनिवार को दोपहर 1.28 बजे 8,848 मीटर ऊंचाई पर एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे थे। दल के साथ वापस लौटने के दौरान बालकनी इलाके में अंतिम विश्राम स्थल के समीप साथियों से उनका संपर्क टूट गया था।

उन्होंने कहा कि माउंट एवरेस्ट में नियुक्त हमारे संपर्क अधिकारी ने रवि कुमार के मौत की पुष्टि कर दी है। कुमार के साथ यह हादसा शिखर से वापसी के दौरान 8200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बालकनी इलाके में हुआ। वे करीब 150 से 200 मीटर की ऊंचाई से गिर गए थे।

अभियान और अरुण ट्रेक्स के प्रबंध निदेशक चौंग शेरपा ने बताया कि रवि के शव को तुरंत हासिल करना फिलहाल संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि रवि के पर्वतारोही गाइड लाकपा वोंग्या शेरपा भी अधिक ठंड की वजह से रविवार को शिविर-4 में बेहोश पाए गए थे।


बताया जाता है कि शिखर से उतरने के दौरान रवि कुमार और उनके गाइड दोनों बिछड़ गए थे। लापता होने के बाद से ही रवि को तलाश किया जा रहा था। नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एंग शेरिंग शेरपा ने सोमवार को सुबह कहा था कि रवि कुमार के जीवित होने की संभावना अब बेहद कम है क्योंकि विपरीत मौसमी परिस्थितियों में उनके लापता होने के बाद से 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed