फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother killed her son by drowning him in the river 24 hours later she tried to kill her daughter too

सामिया बनी शैतान: मां ने बेटे को नदी में डुबोकर मार, 24 घंटे बाद बेटी को भी मारना चाहा; फिर करने लगी ये नाटक

Sun, 20 Oct 2024 05:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Oct 2024 05:53 AM IST
सार

सुबह करीब पांच बजे सामिया इजहान को लेकर घर से निकली और जामा मस्जिद पुल से उसे रामगंगा नदी में फेंक दिया था। ऊंचाई से नदी में गिरने से बच्चे की मौत हो गई थी। उसी दिन कटघर क्षेत्र के देवापुर में बच्चे का शव पुलिस को मिल गया था, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं पाई थी।

विज्ञापन
Mother killed her son by drowning him in the river 24 hours later she tried to kill her daughter too
मां ने बेटे को मारने के बाद की बेटी को भी मारने की कोशिश - फोटो : freepik

विस्तार

मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में पति से विवाद के बाद मानसिक रूप से परेशान महिला ने अपने बेटे इजहान (4) को पुल से रामगंगा में फेंककर मार डाला। पति ने पूछताछ की तो कहा कि उसे नानी के घर छोड़ आई हूं। घटना के 24 घंटे बाद महिला ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची को भी नदी में डुबाकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और बच्ची की जिंदगी बचा ली। शनिवार को महिला के पति ने दो दिन पहले कटघर क्षेत्र में मिले बच्चे के शव की पहचान अपने बेटे इजहान के रूप में की। पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मुगलपुरा के बरवालान कुंवर साहब वाली गली निवासी राशिद ढलाई का काम करता है। पांच साल पहले उसकी शादी कटघर के करूला कर्बला निवासी सामिया के साथ हुई थी। सामिया और राशिद परिवार से अलग रह रहे थे। राशिद अपने बेटे और बेटी को माता-पिता के पास लेकर जाता था तो सामिया मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 अक्तूबर यानी बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे सामिया इजहान को लेकर घर से निकली और जामा मस्जिद पुल से उसे रामगंगा नदी में फेंक दिया था। ऊंचाई से नदी में गिरने से बच्चे की मौत हो गई थी। उसी दिन कटघर क्षेत्र के देवापुर में बच्चे का शव पुलिस को मिल गया था, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं पाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत सिर में चोट लगने की वजह से होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन

मछली पकड़ने वालों न बचाई बच्ची
वहीं बेटे को नदी में फेंककर घर लौटी सामिया ने पति को बताया कि उसे नानी के घर छोड़ आई है। शुक्रवार सुबह पांच बजे सामिया बेटी की हत्या करने के इरादे से घर से निकली और बच्ची को जामा मस्जिद पुल के नीचे रामगंगा नदी में डुबाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मछली पकड़ने वाले लोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इससे बच्ची की जान बच गई। सूचना मिलने पर सामिया का पति व अन्य लोग भी पहुंच गए। इसी दौरान सामिया दौरा पड़ने का नाटक करने लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

सोशल मीडिया पर फोटो देखकर की बेटे के शव की पहचान
सामिया के अस्तपाल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर जब उसकी मां आ गई तो परिजनों ने इजहान के बारे में जानकारी की। तब पता चला कि बेटा भी गायब है। इसके बाद भी सामिया ने बच्चे के बारे में कुछ नहीं बताया। शनिवार को सोशल मीडिया पर कल्याणपुर में मिले बच्चे के शव का फोटो देखकर राशिद ने उसकी शिनाख्त अपने बेटे इजहान के रूप में की। एसपी सिटी ने बताया कि राशिद की तहरीर के आधार पर सामिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed