फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother-in-law filed an FIR against her daughter-in-law and the latter's family.

Moradabad News: सास ने बहू और उसके मायके वालों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law filed an FIR against her daughter-in-law and the latter's family.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने अपनी बहू और उसके मायके के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मारपीट, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। रामपुर जिले के टांडा थानाक्षेत्र के लांबाखेड़ा गांव निवासी विद्या कुमारी सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ लोकोशेड स्थित हाईडिल कॉलोनी में रहती है। महिला ने बताया कि उसका बेटा विकास कुमार बिजली विभाग में कार्यकारी सहायक के पद पर तैनात है। विकास की शादी भोजपुर थाना क्षेत्र के मिलक सिडलऊ मिलक रीनू कुमारी के साथ हुई थी। आरोप है कि 31 जनवरी 2026 की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बहू रीनू ने उनके और उनके पति के साथ मारपीट की। अगले दिन एक फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे विकास के घर से बाहर जाने के बाद रीनू ने कॉल कर अपने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद रीनू, उसके पिता करन सिंह, मां आशा, भाई अरविंद और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें और उनके पति को कमरे में बंद कर पीटा। घर में तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी घर में रखे 22 हजार रुपये और उनकी छह वर्षीय पोती हर्षवी को भी अपने साथ ले गए। इस दौरान आरोपी धमकी भी देकर गए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed