{"_id":"69ebddb174e0ea358b0a5f68","slug":"mother-in-law-daughter-in-law-grandson-and-granddaughter-died-in-a-horrific-accident-on-moradabad-sambhal-highway-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-885698-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद-संभल हाईवे पर भीषण हादसे में सास- बहू और पोता-पोती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद-संभल हाईवे पर भीषण हादसे में सास- बहू और पोता-पोती की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में संभल- मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छह बजे असदपुर की पुलिया के पास डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टक्कर मार दी। डंपर काफी दूर तक ट्रैक्टर-ट्राली को घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में शांति देवी (65), उनकी बहू सुमन (35), पोता अजीत (12) और पोती सृष्टि (8) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक पूर्व प्रधान वेद प्रकाश और डंपर चालक गुरमीत सिंह समेत 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का कारण डंपर चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के भटौला गांव निवासी किसान नरेश सैनी की बेटी स्वाति की शादी 30 अप्रैल को होनी है। गजरौला के सिहाली जहांगीर गांव से बरात आनी है। नरेश सैनी की पत्नी ऊषा का मायका मैनाठेर क्षेत्र के गुरेर गांव में है। बृहस्पतिवार की शाम परिवार के करीब 25 पुरुष और महिलाओं को साथ लेकर नरेश की पत्नी ऊषा ट्रैक्टर ट्राॅली से गुरेर गांव में अपने भाई तेज प्रकाश और सतीश सैनी के घर भात का निमंत्रण देने गईं थीं। इस दौरान नरेश के साथ उसके भाई विनोद और सुरेश तो थे ही परिवार की महिलाएं भी साथ में थीं। बृहस्पतिवार की देर रात तक घर में नाच गाना चला। इसके बाद सभी लोग वापस अपने गांव भटौला लौटने लगे लेकिन रात हो जाने के कारण सभी रोक लिया गया था। शुक्रवार की सुबह को भात का निमंत्रण लेकर पहुंचे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर अपने गांव को लौटने लगे। अभी ट्रैक्टर ट्रॉली संभल- मुरादाबाद हाईवे पर असदपुर की पुलिया के पास ही पहुंची थी कि पीछे से आए बजरफुट भरे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। तेज रफ्तार डंपर काफी दूर तक ट्रैक्टर-ट्राली को घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में नरेश के भाई विनोद की पत्नी सुमन, मां शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद का बेटा अजीत, बेटी सृष्टि समेत 19 लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने विनोद के बेटे अजीत और बेटी सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि नरेश सैनी की तहरीर पर बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हुसैन नगला निवासी डंपर चालक गुरमीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
हादसे में इनकी गई जान
शांति (65) पत्नी तोताराम। सुमन (35) पत्नी विनोद। अजीत (12) पुत्र विनोद। सृष्टि (8) पुत्री विनोद।
हादसे में घायल
धर्मपाल (40) पुत्र रामचंद्र, गुरमीत सिंह (35) पुत्री बलविंदर डंपर चालक, मनीषा (16) पुत्री तेजप्रकाश, शशि (15) पुत्री जयप्रकाश, सृष्टि (6) पुत्री जयप्रकाश, आदित्य (10) पुत्र विनोद, मुन्नी(40) पत्नी धर्मपाल, सरोज (45) पत्नी सुरेश, सुरेश (48) पुत्र तोताराम, भूमिका (9) पुत्री नरेश, ऊषा(38) पत्नी नरेश, वेद प्रकाश (35) पुत्र रामफूल, ट्रैक्टर चालक, ममता (34) पत्नी वेदप्रकाश, संतोष (34) पत्नी दिनेश, मोनी (18) पुत्री गंगासरन, लक्ष्मी (40) पत्नी भूदेव, मोनिका (30) पत्नी पिंटू।