{"_id":"69dea019f8b3c495ea0f839f","slug":"mother-in-law-and-father-in-law-arrested-for-dowry-murder-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-878363-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज हत्या में सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज हत्या में सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कुंदरकी के बाकीपुरा निवासी शकीला ने 24 फरवरी को मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें शकीला ने बताया कि उसने अपनी बेटी नाजरीन की शादी दो साल पहले मझोला के जयंतीपुर निवासी शरीफ के साथ की थी। आरोप लगाया था कि शादी के बाद से बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। 23 दिसंबर 2025 की रात आरोपी पति और ससुरालियों ने उसे छत से धक्का दे दिया था। इस घटना में नाजरीन की मौत हो गई थी। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी ससुर इस्लाम और सास यासमीन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।