फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother-daughter murdered by crushing her head with cobwebs

मां-बेटी की सिलबट्टे से सिर कुचल कर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

मां-बेटी की सिलबट्टे से सिर कुचल कर हत्यारविवार की सुबह मां-बेटी के शव एक ही चारपाई पर मिलेगजरौला (अमरोहा)।पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मिथलेश गांव में एक किसान के यहां अन्य महिलाओं के साथ दूध लेने जाती थी।जहां मां-बेटी को एक ही चारपाई पर मृत देख सुमंत्रा देवी चिल्लाने लगीं।

विज्ञापन
Mother-daughter murdered by crushing her head with cobwebs

विस्तार

मां-बेटी की सिलबट्टे से सिर कुचल कर हत्या
विज्ञापन

रविवार की सुबह मां-बेटी के शव एक ही चारपाई पर मिले
गजरौला (अमरोहा)। कांकाठेर में शनिवार की रात मां-बेटी की सिलबट्टे से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतका के ससुर, दो जेठों और जेठ के लड़के के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट मृतका के भाई ने दर्ज कराई है। एडीजी, डीआईजी, एसपी मौके पर पहुंचे। ससुर सहित कई को हिरासत में ले लिया गया है।
गांव कांकाठेर में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी नानक सिंह जाटव के चार बेटों में सबसे छोटे पवन की करीब नौ साल पहले बीमारी से मौत हो गई। पवन की विधवा पत्नी मिथलेश नौ वर्षीय बेटी यशी के साथ अलग रहती थी, जबकि उसका 12 वर्षीय बेटा नवनीत अपने ननिहाल में सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बांहपुर में रहता है। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मिथलेश गांव में एक किसान के यहां अन्य महिलाओं के साथ दूध लेने जाती थी। रविवार की सुबह सुमंत्रा देवी ने दूध लेने जाते समय मिथलेश को आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर वह अंदर गई। जहां मां-बेटी को एक ही चारपाई पर मृत देख सुमंत्रा देवी चिल्लाने लगीं। घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी को खून से सना सिलबट्टा चारपाई के पास मिला। पुलिस का मानना है कि इसी सिलबट्टे से सिर में वार करके मां-बेटी हत्या की गई है। मौके पर एसपी आदित्य लांग्हे, डीआईजी शलभ माथुर, एडीजी राजकुमार भी पहुंचे। मृतका के भाई विजय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में मिथलेश व आठ वर्षीय यशी की जमीन हड़पने के लालच में सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के ससुर नानक सिंह, जेठ शेर सिंह, शेर सिंह के बेटे अनिकेत सिंह और दूसरे जेठ श्याम सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांकाठेर में मां-बेटी की सिलबट्टे से कुचल कर हत्या की गई है। मृतका के मायके वालों ने जमीन हड़पने के लालच में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसपर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। ससुर सहित कई को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

-शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद।
सात महीने पहले जेठ ने तोड़ दिया था मिथलेश का हाथ
नानक सिंह के बेटे शेर सिंह व श्याम अलग-अलग रहते हैं जबकि नानक सिंह और उनकी पत्नी अपने दिव्यांग बेटे कमल सिंह के साथ रहते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नानक सिंह और उसके तीनों बेटे कमल सिंह, शेर सिंह और श्याम सिंह आपस में अच्छे संबंध रखते हैं जबकि मिथलेश से सभी दूरी बनाकर रखते थे। उससे लड़ते झगड़ते थे। सात महीने पहले जेठ शेर सिंह से मिथलेश का विवाद हो गया था। तब उसने मिथलेश के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया था। गांव में बैठी रिश्तेदारों और संबंधियों की पंचायत ने मामला रफा दफा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed