फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother and uncle beaten in protest against molesting teenager

किशोरी से छेड़खानी के विरोध में मां और चाचा को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mother and uncle beaten in protest against molesting teenager
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को सरेराह एक किशोरी से छेड़खानी की गई। किशोरी की मां और चाचा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल कर घायल कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

यह घटना थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर की है। यहां रहने वाली महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को तंग करता है। इस बारे में बेटी ने कई बार शिकायत भी की थी। महिला का कहना है कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी और देवर के साथ खेत पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी आ गया और वह बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। महिला व उसके देवर ने इसका विरोध किया तो आरोपी आकाश ने अन्य युवक भी बुला लिए। आरोपी और उसके साथियों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए महिला के देवर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत 112 नंबर पर दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed