फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother and son died in road accident in Ramnagar

Moradabad News: रामनगर में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Mother and son died in road accident in Ramnagar
दढ़ियाल (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम भाऊपुरा निवासी मां-बेटे की सोमवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मां-बेटे सोमवार की सुबह रामनगर से बाइक से घर लौट रहे थे। काशीपुर-रामनगर मार्ग पर पीरुमदारा के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भाउपुरा निवासी जलीस अहमद खेती मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। उनके एक भाई जलील अहमद का परिवार रामनगर के पास तिलखिया टांडा में रहता है। रविवार को जलीस अहमद का सबसे छोटा पुत्र फैजान (21) अपनी मां जैनब के साथ रामनगर के तिलखिया टांडा गांव स्थित ताऊ जलील अहमद के घर गया था। सोमवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में काशीपुर-रामनगर मार्ग पर पीरुमदारा के पास उनकी बाइक को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बिलखते परिजन रामनगर पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को दोनों के शव घर ले आए। मां-बेटे की मौत से जहां गांव में शोक है तो वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। फैजान चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और सभी का लाडला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed