फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More votes were cast at Ramveer's booth than SP candidate.

Moradabad News: सपा प्रत्याशी से अधिक रामवीर के बूथ पर पड़े वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
More votes were cast at Ramveer's booth than SP candidate.
मुरादाबाद। कुंदरकी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान के गांव डोमघर के दो बूथों पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के गांव दौलारी के बूथों की तुलना में कम वोट पड़े। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 95.92 प्रतिशत मतदान लार रसूलाबाद के बूथ पर हुआ। वहीं जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी के बूथ पर सबसे कम मतदान हुआ। खास बात यह रही कि इस मतदान केंद्र पर दिनभर राजनीतिक दलों के नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने ने अपने गांव डोमघर के प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर मतदान किया। इस मतदान केंद्र के बूथ संख्या एक पर 72.66 प्रतिशत और बूथ संख्या दो पर 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपने पैतृक गांव दौलारी के कंपोजिट विद्यालय के बूथ पर मतदान किया। यहां बूथ संख्या एक पर 76.95 प्रतिशत, बूथ संख्या दो पर 65.12, बूथ संख्या तीन पर 62.76 प्रतिशत, बूथ संख्या चार पर 68.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

खास बात यह रही कुंदरकी स्थित जेएलएम इंटर कॉलेज पर दिनभर सभी दलों के नेता जुटे रहे। अधिकारी भी बार-बार इस केंद्र का दाैरा कर रहे थे। इसके बावजूद इस केंद्र के बूथ संख्या छह पर सबसे कम 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ। इस मतदान केंद्र पर छह बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या एक पर 38.54, दो पर 30.53, तीन पर 27.50, चार पर 21.12, पांच पर 20.45 फीसदी मतदान हुआ। यहां मतदाताओं में वोट डालने के प्रति उत्साह नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले क्षेत्र
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 95.92 प्रतिशत मतदान लार रसूलाबाद के लोगों ने किया। यहां मिश्रित आबादी है। इसी प्रकार प्राइमरी स्कूल नब्बा नगला में 93.71 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल बिसाहट में 92.01 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल गदाईखेड़ा में 90.92 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल अहरोला में 92. 57 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

-------------
80 से 90 प्रतिशत वाले मतदान केंद्र
कंपोजिट विद्यालय मानपुर पत्ती में 88.21 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल जैतपुर बिसाहट में 89 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल भजनपुरी 84 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल रजोड़ा कन्नरदेव 88 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल दुपेड़ा में 84.77 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल कोहनकू में 84.93 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल लालपुर तितरी 84.29 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल जगरामपुर 80.68 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल मोहम्मदपुर 81.95 प्रतिशत, कंपोजिट विद्यालय जैतपुर में 88 प्रतिशत, प्राइमरी स्कूल परशुपुरा बाजे में 85 प्रतिशत मत डाले गए। इसके अलावा भी कई केंद्रों पर 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed