फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More vehicles from ten states ply on Moradabad roads

Moradabad News: मुरादाबाद की सड़काें पर दौड़ रहे दस राज्यों से भी अधिक वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
More vehicles from ten states ply on Moradabad roads
मुरादाबाद। करीब 39 लाख की आबादी वाले मुरादाबाद जिले की सड़कों पर 993682 वाहन दौड़ रहे हैं। ये संख्या देश के दस राज्यों में चलने वाले वाहनों से अधिक है। मुरादाबाद से कम वाहन वालों में पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। इसमें पांच राज्य ऐसे हैं, जहां मुरादाबाद से आधे से भी कम वाहन हैं।
विज्ञापन


जिले में वाहनों के पंजीयन की रफ्तार साल दर साल बढ़ने लगी है। जिले में हर साल औसतन करीब 45 हजार वाहन पंजीकृत किए जाते हैं। इसमें करीब पांच हजार चार पहिया वाहन होते हैं। इस साल मार्च तक 18030 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका हैं। इसमें दो पहिया वाहनों की संख्या करीब 13000 है। जबकि 1800 चार पहिया वाहन हैं। परिवहन सेवा के डैश बोर्ड से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक जिले में 993682 वाहन पंजीकृत हैं। इसमें निजी और व्यवसायिक सभी तरह के वाहन शामिल हैं। परमिट वाले वाहनों की संख्या 78109 हैं।
विज्ञापन


जिले के वाहनों का ये आकड़ा देश के दस राज्यों पर भारी है। इन दस राज्यों में मुरादाबाद से कम वाहन पंजीकृत हैं। इनमें अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, दमनदीव, मिजोरम, सिक्किम प्रदेश मेंं तो मुरादाबाद के वाहनों की संख्या का पचास फीसदी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

- जिले में वाहनों की संख्या में हर साल इजाफा हो रही है। हर महीने करीब पांच हजार नए वाहनों का पंजीकरण होता है। इसमें दो पहिया वाहनों की संख्या करीब साढ़े चार हजार होती है। बाकी पांच साै में सभी वाहन होते हैं। - राजेश सिंह, आरटीओ प्रशासन

000

इन राज्यों में मुरादाबाद से कम वाहन पंजीकृत

राज्य


पंजीकृत वाहनों की संख्या

त्रिपुरा



884664

मणिपुर



642792

अंडमान निकोबार

186017

अरुणाचल प्रदेश

409647

दमनदीव

444105

लद्दाख



57586

मेघालय


642792

मिजोरम


436767

नागालैंड


497871

सिक्किम


139686

- नोट : ये आंकड़े 13 अप्रैल 2026 तक के हैं। जो परिवहन सेवा के वाहन डैश बोर्ड से लिए गए हैं।

000

जिले में हर तीसरे के पास बाइक

मुरादाबाद। जिले के पंजीकृत वाहनों में करीब 104435 चार पहिया हैं। ऐसे ही 770799 दो पहिया वाहन हैं। वहीं जिले में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों की संख्या करीब 24 लाख है। इसके हिसाब से जिले में हर तीसरे के पास बाइक है। जबकि हर 22 वें के पास कार है।


00

संभल में सबसे कम वाहन, मुरादाबाद में टैक्स डिफाल्टर ज्यादा

मुरादाबाद। मंडल में सबसे ज्यादा 993682 वाहन मुरादाबाद में पंजीकृत हैं। दूसरे नंबर पर बिजनौर में 925502 पंजीकृत हैं। सबसे कम संभल में 355734 वाहन हैं। वहीं सबसे अधिक टैक्स डिफाल्टर मुरादाबाद में हैं। यहां इनकी संख्या 17915 है। संभल में सबसे कम 5254 टैक्स डिफाल्टर हैं।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed