फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than two hundred registrations were done on the Waqf portal on the last day.

Moradabad News: अंतिम दिन वक्फ पोर्टल पर हुए दो सौ से अधिक पंजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
More than two hundred registrations were done on the Waqf portal on the last day.
मुरादाबाद। वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत कराने का आखिरी मौका भी शनिवार को समाप्त हो गया है। रात 12 बजे तक जिले की 200 से अधिक संपत्तियों का पंजीकरण पोर्टल पर कराया गया है। पंजीकरण का प्रयास करने वाले लोगों को तीन महीने तक किसी भी तरह का जुर्माना नहीं देना होगा और वह अपने दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। वहीं जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया है वह अब वक्फ के ट्रिब्युनल कोर्ट में रजिस्ट्रेशन न कराने की वजह बताकर रजिस्ट्रेशन कराने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड कार्यालय लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम दिन मुरादाबाद में करीब 200 संपत्तियों का पंजीकरण पोर्टल पर हुआ है। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कोऑर्डिनेटर बाकर नईमी का कहना है कि अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने संपत्ति का रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पोर्टल पर जाकर अपनी संपत्तियों का स्टेटस जरूर कर लें ताकि उन्हें मालूम चल सके कि उनकी संपत्ति का पंजीकरण किस स्टेज पर है ताकि वह आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकें। वहीं जिन लोगों ने अबतक पंजीकरण नहीं कराया है उनके लिए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार या वक्फ बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आने पर ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के जीशान अहमद ने बताया कि मुरादाबाद, संभल व अमरोहा से तकरीबन 603 सपंत्ति का रजिस्ट्रेशन हुआ है। करीब 50 फीसदी से अधिक संपत्तियों को लोगों ने पंजीकृत कराने की कोशिश की है इसलिए वह बिना जुर्माने के अपना पंजीकरण पूरा करा सकते हैं। जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया है वह ट्रिब्युनल कोर्ट में अपनी समस्या को बताकर समय की मांग कर सकते हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से नामित कोऑर्डिनेटर मुफ्ती अब्दुल जलील ने कहा कि समय-समय पर जानकारी देने के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

- समयसीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तीन महीने का समय बढ़ाए जाने की खबर पूरी तरह से निराधार है। अंतिम दिन कई लोगों ने अपने पंजीकरण कराए हैं। आगे जैसा निर्देश आएगा लोगों को जानकारी दी जाएगी। - तुलिका शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed