फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than one lakh new voters can increase this time

निकाय चुनाव: एक लाख से अधिक नये मतदाता बढ़ सकते इस बार, जाएगी अनंतिम मतदाता सूची

Sun, 30 Oct 2022 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Oct 2022 10:28 AM IST
सार

जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतें। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में कुल 10 निकाय में चुनाव हुए थे। तब जिले की सभी दस निकायों में 840271 मतदाता थे। इनमें सर्वाधिक 623160 मतदाता नगर निगम मुरादाबाद में तथा सबसे कम 12807 मतदाता उमरीकला नगर पंचायत में थे। महमदपुर माफी को बाद में नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां पहली बार चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
More than one lakh new voters can increase this time
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बीएलओ द्वारा बनाए गए नये मतदाताओं की सूची के फीडिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। 31
विज्ञापन

अक्तूबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस बार जिले के निकाय चुनावों में करीब एक लाख से अधिक नये मतदाता बनने की संभावना जताई जा रही है।

जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतें। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में कुल 10 निकाय में चुनाव हुए थे। तब जिले की सभी दस निकायों
में 840271 मतदाता थे। इनमें सर्वाधिक 623160 मतदाता नगर निगम मुरादाबाद में तथा सबसे कम 12807 मतदाता उमरीकला नगर पंचायत में थे। महमदपुर माफी को बाद में नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां पहली बार चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


जिन ग्रामों को इसमें शामिल किया गया है उसमें 14714 मतदाता हैं। इधर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी निकायों में बीएलओ ने घर-घर जाकर नये
मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, मृतक मतदाताओं का नाम काटने आदि का काम किया है। नये बनाए गए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जिले के सभी निकायों में संबंधित एसडीएम की निगरानी में फीडिंग का काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्य लगभग संपन्न हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस बार जिले की निकायों में करीब एक लाख से अधिक नये मतदाता बनाए गए हैं। 31 अक्तूबर को प्रशासन द्वारा अनंतिम मतदाता सूची का
प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिसके बाद से एक नवंबर से पांच नवंबर तक उस पर दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उसके निस्तारण के बाद ही सूची शासन को भेज कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed