फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than half of the population share in the district panchayat

जिला पंचायत में आधी आबादी की आधी से ज्यादा हिस्सेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
More than half of the population share in the district panchayat
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष मुरादाबाद की कुर्सी पर इस बार महिला का कब्जा रहेगाए यह बात इस दफा के आरक्षण क्त्रस्म ने ही स्पष्ट कर दी थी लेकिन जिला पंचायत सदस्यों के रूप में वार्डों से महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या में जीत मिलेगीए इसकी कल्पना किसी राजनीतिक दल ने नहीं की थी। जिला पंचायत के 39 वार्डों में से 13 महिलाओं के लिए आरक्षित थे लेकिन इनके सापेक्ष 22 वार्डों में महिलाओं ने जीत दर्ज की है। 39 सदस्यों की जिला पंचायत में 56 फीसदी से ज्यादा महिला सदस्यों की हिस्सेदारी जिला पंचायत बोर्ड के गठन के बाद महिला हितों के मुद्दों को बिना बाधा सफलता के मुकाम तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिला पंचायत की बात करें तो अध्यक्ष पद के अलावा 13 सदस्य पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। 39 वार्डों की क्षमता वाली इस जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित देख राजनीतिक दलों ने भी वार्डों के टिकट देने में महिलाओं के प्रति दरियादिली दिखाई। ग्रामीण क्षेत्र की सरकार कही जाने वाली जिला पंचायत में महिलाओं के लिए सदस्य की 13 सीटें आरक्षित थीं लेकिन दलीय टिकट वितरण में इससे ज्यादा महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा गया। महिला उम्मीदवार इस कसौटी पर खरी साबित भी हुईं। यही वजह है कि 39 सदस्यों वाली इस जिला पंचायत में महिलाओं ने लिए अपने लिए आरक्षित 13 सीटों के मुकाबले 22 सीटों पर सफलता हासिल की है। जिला पंचायत में पुरुष सदस्यों की संख्या 17 सीटों पर सिमट कर रह गई है। इन स्थितियों में जिला पंचायत में आने वाले प्रस्तावों में अगर महिला सदस्य दलीय सियासत से ऊपर उठकर एकजुट होती हैं तो उस प्रस्ताव को पास होने से कोई नहीं रोक सकेगा।
विज्ञापन

यह था महिला आरक्षण का वर्गीकरण
जिला पंचायत में महिलाओं के लिए निर्धारित आरक्षण के मुताबिक कुल 39 वार्डों में एक तिहाई यानी 13 वार्ड आरक्षित थे। इनमें से दो वार्ड एससी महिलाए चार वार्ड ओबीसी महिला और सात वार्ड में सामान्य महिलाओं का आरक्षण थाए लेकिन इससे कहीं अधिक 22 सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनाव जीतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने भी महिलाओं को दिए खूब टिकट
राजनीति दलों ने इस बार काफी संख्या में महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। बसपा ने 15 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। इनमें से आठ चुनाव जीतीं। भाजपा ने भी 15 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारी थीं, इनमें छह ने जीत हासिल की। सपा ने 32 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया थाए इनमें से 11 महिलाएं थीं, जिनमें से छह ने जीत हासिल की है। इसके अलावा एक-एक सीट पर आप और निर्दलीय महिला प्रत्याशी जीतीं हैं।
जिपं में दलवार महिला सदस्यों की संख्या
बसपा 8
भाजपा 6
सपा 6
आप 1
निर्दलीय 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed