फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than 87% of health workers get second dose of vaccine

87 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
More than 87% of health workers get second dose of vaccine
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से खुद को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में दूसरी डोज लगवाने का उत्साह रहा। 87 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित किया। इसके अलावा 740 फ्रंट लाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को 40 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों और 12 केंद्रों पर पुलिस व आरपीएफ कर्मियों को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग के अनुसार गुरुवार को टीका लगवाने के लिए 3145 स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत थे। इसमें से 2744 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। दूसरी डोज लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मी 87.24 फीसदी थे। वहीं, पंजीकृत 1707 फ्रंटलाइन वर्करों में से 740 पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारी थे। डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के बाद चार मार्च से अगला चरण शुरू हो रहा है। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। टीका लगवाने और पोर्टल पर नाम दर्ज करने की तैयारी शुक्रवार को की जाएगी। उन्होंने कहा कि आठ मार्च से महिलाओं को भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed