फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 thousand income tax payers are taking free ration in Moradabad, five thousand widows have taken advantage

UP: मुरादाबाद में 11 हजार से अधिक आयकरदाता ले रहे मुफ्त राशन, पांच हजार विधवाओं ने भी पति के नाम का लिया लाभ

Sun, 04 May 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो समीउद्दीन नीलू, अमर उजाला मुरादाबाद
समीउद्दीन नीलू, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 02:27 AM IST
सार

मुरादाबाद में जांच के दाैरान 11,783 आयकरदाता और 4977 विधवाएं अपात्र रूप से मुफ्त राशन लेते पाए गए। आयकरदाताओं के राशनकार्ड निरस्त और विधवाओं के कार्ड से मृत पति का नाम हटा दिया गया है। पूर्ति विभाग ने अपात्र कार्डधारकों की सूची बनाकर निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
11 thousand income tax payers are taking free ration in Moradabad, five thousand widows have taken advantage
सरकारी राशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में 11 हजार से अधिक आयकरदाता मुफ्त राशन लेते मिले। वहीं, पूर्ति विभाग की जांच में 4977 विधवाएं भी अपने पति के नाम पर हर महीने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेती मिलीं। आयकरदाताओं का पैनकार्ड आधार से लिंक होने तथा विधवा पेंशन के आधार से लिंक होने के कारण पूर्ति विभाग की जांच में यह मामले पकड़ में आए हैं।

विज्ञापन


आयकरदाताओं के राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए। जांच में कई परिवार ऐसे भी मिले जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। कुछ राशनकार्ड धारक संबंधित क्षेत्र में न तो रहते मिले और न ही अपने नाम का राशन किसी दूसरी दुकान से प्राप्त कर रहे हैं। पूर्ति विभाग ने ऐसे राशनकार्डों को जांच के बाद निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं विधवा महिलाओं के राशनकार्ड से उनके पति का नाम काट दिया गया है। जिले में 30,090 अंत्योदय (गरीबी रेखा नीचे के) राशनकार्ड समेत कुल 5,44,662 राशनकार्ड हैं। जिनकी यूनिट संख्या 22,55,461 है। सरकार की योजना के तहत जिले में 1230 कोटेदारों के माध्यम से इन कार्डधारकों को प्रतिमाह प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अपात्र लोगों के राशन लेने की शिकायतें मिलने पर जांच कराई गई। इसमें तमाम गड़बड़ियां मिलीं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जांच में शहर निवासी विनीता और अर्शी आयकरदाता निकलीं। विनीता अपने राशनकार्ड पर अंकित चार यूनिट पर प्रतिमाह 20 किलो और अर्शी अपने राशनकार्ड पर अंकित पांच यूनिट पर 25 किलो राशन प्राप्त कर रहीं थीं।

जांच आगे बढ़ी तो पूरे जिले में 11,783 आयकरदाता राशनकार्ड धारक मिले। डीएसओ ने सभी आयकरदताओं के राशनकार्ड निरस्त कर दिए। पूर्ति विभाग ने विधवाओं के राशनकार्ड से उनके पति का नाम काट दिया है। जांच में कई ऐसे भी राशनकार्ड धारक मिले जो राशन नहीं ले रहे हैं। उनकी भी सूची तैयार कर विभाग पुष्टि के बाद लगातार नाम काटने की कार्रवाई कर रहा है।

जिलेभर में 15,799 राशनकार्ड हुए निरस्त
जांच के दौरान महानगर में आयकरदाता, मृतक, विस्थापित आदि 7,380 परिवारों समेत जिले भर में 15,799 राशनकार्ड निरस्त किए गए हैं। इन राशनकार्डों पर 61,759 यूनिट दर्ज थीं।

शासन के निर्देश पर जिले में केवाईसी की प्रक्रिया के साथ राशनकार्डों का भी सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें 11,783 राशनकार्ड धारक आयकरदाता मिले हैं। जिनका राशनकार्ड निरस्त कर दिया गया है। अभी तक कुल 15,799 राशनकार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। योजना का लाभ पात्र लोगों को मिले, इसके लिए राशनकार्ड बनाए जा रहे हैं। - अजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed