फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mordabad case of dancer Sapna Chowdhary

Moradabad: डांसर सपना चौधरी के मामले में पुलिस ने अदालत में पेश नहीं की रिपोर्ट, सुनवाई टली सुनवाई

Fri, 27 Jan 2023 09:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद
अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 09:53 PM IST
सार

शुक्रवार को परिवाद पर सुनवाई की गई। इस मामले में अदालत ने पूर्व में सिविल लाइंस थाने से विस्तृत आख्या तलब की थी। लेकिन पुलिस की ओर से अब तक मामले की रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं की। जिस कारण शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुनः थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि 20 फरवरी तक इस मामले में विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
Mordabad case of dancer Sapna Chowdhary
सपना चौधरी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद मे शुक्रवार को भी पुलिस ने अदालत में रिपोर्ट पेश नहीं की। जिस कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 20 फरवरी तक विस्तृत आख्या तलब की गई है। 

विज्ञापन

11 जून 2019 को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक कार्यक्रम में मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में आई थीं। कार्यक्रम में डांस के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। 
विज्ञापन


इस मामले में रामेश्वर दयाल तुरैहा ने परिवाद दाखिल किया था। इस मामले में सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में की जा रही है। शुक्रवार को परिवाद पर सुनवाई की गई। इस मामले में अदालत ने पूर्व में सिविल लाइंस थाने से विस्तृत आख्या तलब की थी। लेकिन पुलिस की ओर से अब तक मामले की रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं की। जिस कारण शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुनः थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि 20 फरवरी तक इस मामले में विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed