फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad's wooden flowers make the trade fair fragrant

Moradabad News: मुरादाबाद के लकड़ी के फूलों से महका व्यापार मेला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's wooden flowers make the trade fair fragrant
मुरादाबाद। प्रगति मैदान में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरथला कॉलोनी की मीनाक्षी के लकड़ी के बने उत्पाद छा गए। लकड़ी के छिलके से बने सूरजमुखी, जरबेरा, गुलाब के फूलों से सजे उनके स्टाल को सराहना मिली। मेले में वुडन बर्निंग आर्ट भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। शनिवार को उनके स्टॉल पर खरीदारों ने सबसे अधिक सूरजमुखी के फूल की पूछताछ की। मीनाक्षी ने बताया कि इस बार भी अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नए उद्यमों को बेहद सजीव तरीके से पेश किया गया है। यहां कारीगरों की कला और स्थानीय उद्योगों की पहचान पूरी चमक के साथ नजर आ रही है। पवेलियन में 140 से ज्यादा दुकानें हैं जहां जीआई टैग वाले उत्पादों से लेकर ओडीओपी के अनगिनत सामान तक उपलब्ध हैं। मुरादाबाद के उद्यमियों ने भी मेटल क्रॉफ्ट, लकड़ी के उत्पाद समेत अन्य उत्पाद के स्टॉल लगाया है। हरथला की मीनाक्षी के स्टॉल की भी खूब सराहना हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से शुरू हुई उनकी इस पहल से आठ महिलाओं को रोजगार मिला है। उनके उत्पादों को जीआई टैग मिला है। अब वे ई-कॉमर्स पर लांच की तैयारी कर रही हैं। उन्हें एमएसएमई अवार्ड और हुनर हाट अवार्ड मिल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके काम की सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन


000
उद्यमी बन आठ महिलाओं को दिया रोजगार
- हरथला कॉलोनी की रहने वाली मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने 2020 में स्टॉर्टअप शुरू किया और क्रिएटिव शोल के नाम से कंपनी बनाई। स्टॉर्टअप में 3.20 लाख का बजट लगा था। चार महिलाओं से कंपनी की शुरूआत की। उनकी कंपनी में लकड़ी के छिलके होम डेकोरेटिव उत्पाद बनते हैं। उन्होंने बताया कि उत्पाद का सबसे अधिक ऑर्डर दिल्ली, लखनऊ और राजस्थान मिलता है। उनका कहना है कि कंपनियों के गिफ्ट देने के लिए भी खूब आर्डर मिलते हैं। वह आर्डर को कूरियर के माध्यम से भेजती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed