फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad's trophies add glory to Moto GP

Moradabad News: मुरादाबाद की ट्राॅफियों ने लगाए मोटो जीपी में चार चांद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's trophies add glory to Moto GP
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा में आयोजित मोटो जीपी की ट्राफियां मुरादाबाद की एक फैक्टरी में तैयार की गईं थी। इसी प्रकार कुछ दिनों पहले यूपी टी-20 लीग मैच की ट्राफी भी मुरादाबाद से तैयार कर लखनऊ भेजी गईं थी।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारी एवं निर्यातक गोपाल मेहता की कन्हैयालाल नाम से दिल्ली रोड पर फैक्टरी है। इसी फैक्टरी में मोटो जीपी के लिए 17 ट्राफियां तैयार कर नोएडा भेजी गईं थी। कंपनी के मालिक गोपाल मेहता ने बताया कि वे 1935 से ट्राफी बनाने का कार्य कर रहे हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर उनकी ट्राफियों ने समारोहों में चार चांद लगाए हैं। उनको ट्राफी बनाने की सीख अपने पिता स्वर्गीय राधा कृष्ण मेहता से मिली थी। वह ग्राहकों की पसंद के मुताबिक ट्राफियां बनाकर देते हैं। जीपी मोटो और यूपी टी-20 लीग मैच के लिए ट्राफी बनाने का आर्डर सीधे मिला था। तय समय के अनुसार उन्होंने ट्राफियां बनाकर दे दी थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा डीलरों के माध्यम उनकी फैक्टरी में तैयार ट्राफियां मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता भेजी गई हैं। सबसे अधिक ट्राफियां मुंबई और बंगलुरू के डीलर लेते हैं। ट्राफियों को तैयार करने के लिए डिजाइन और प्रोडक्शन में काफी मेहनत करनी पड़ती है। काफी लोगों के मामले में गोपनीयता भी बरती जाती है। ट्राफियों के दामों को गोपनीय रखा जाता है। कीमत बताने से ट्राफी के महत्व पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed