{"_id":"643474676d262b988901b56f","slug":"moradabad-zone-collected-gst-of-1064-crores-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-112444-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद जोन ने 1064 करोड़ की जीएसटी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद जोन ने 1064 करोड़ की जीएसटी वसूली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग ने जोन के पांच जिलों से 2022-23 में 1064.90 करोड़ की जीएसटी वसूल की है। पिछले साल 930.09 करोड़ रुपये जीएसटी की वसूली हुई थी। पिछली साल से राज्य कर के अधिकारियों ने 133.81 करोड़ की अधिक वसूली की है।
राज्य कर विभाग के अनुसार शासन ने राज्य कर विभाग को 2022-23 के वित्तीय वर्ष में 1323.49 करो़ड़ रुपये जीएसटी वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया था। काफी प्रयास के बाद राज्य कर के अधिकारियों ने लक्ष्य के तुलना में 80.46 फीसदी की वसूली की है। इनमें मोबाइल दस्तों और एसआईबी की कार्रवाई शामिल हैं। प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक जीएसटी की वसूली अयोध्या जोन ने 94.08 फीसदी तक की है।
00
मोबाइल दस्ते ने मार्च में लक्ष्य को किया पार
मुरादाबाद जोन में जीएसटी की चोरी पकड़ने के लिए 12 मोबाइल दस्ते हैं। इनमें छह दस्ते मुरादाबाद जिले में कार्य करते हैं। प्रत्येक मोबाइल दस्तों के लिए प्रतिमाह दो करोड़ 60 लाख वसूली का लक्ष्य निर्धारित है। मार्च माह में मोबाइल दस्तों ने 9000 वाहनों की जांच की लेकिन उनमें 282 वाहनों से 15 करोड़ 62 लाख रुपये कर चोरी के माल पकड़े गए। कर चोरी के माल के मामले में व्यवसायियों ने दो करोड़ 84 लाख एक हजार अर्थदंड का भुगतान किया। इस प्रकार मार्च माह में 24 लाख से अधिक अर्थदंड वसूले गए।00
विज्ञापन
एसआईबी ने भी लक्ष्य से अधिक
राज्य कर की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) व्यापारिक संस्थाओं और दुकानों में कर चोरी की शिकायत मिलने पर जांच करती है। मार्च माह में इस शाखा ने जोन के 13 संस्थानों की तलाशी ली। जांच के दौरान 9 करोड़ 22 लाख रुपये कर चोरी का माल पकड़ लिया। अधिकारियों ने पकड़े गए माल से एक करोड़ 36 लाख रुपये वसूल किया है। शासन ने इस शाखा को प्रतिमाह एक करोड़ 25 लाख रुपये राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन इस शाखा ने लक्ष्य से 11 लाख रुपये अधिक वसूल किया है।
00
एक करोड़ 98 लाख की कर हेराफेरी पकड़ी
राज्य कर विभाग ने कर में अंतर पाए जाने पर एक करोड़ 98 लाख की हेराफेरी पकड़ी है। इसे बीफा (बिजनेस इंडस्ट्रियल फ्राड एनाॅलसिस) कहा जाता है। इस मामले में राज्य कर विभाग ने 46 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूल किया है।
00
जीएसटी बढ़ने पर ईंटों के बढ़े दाम
जोन में 1222 ईंट भट्ठे मौजूद हैं। राज्य कर विभाग ने पिछले साल छह करोड़ 71 लाख की वसूली की थी। पिछले साल तक ईंट भट्ठा मालिकों के लिए लागू समाधान योजना समाप्त हो गई। 2022-23 में जीएसटी की दर छह फीसदी तक बढ़ गई। इसी कारण ईंट भट्ठा मालिकों से 13 करोड़ 67 लाख की राजस्व वसूली हुई है। वहीं जीएसटी लगने पर ईंटों के दाम भी बढ़ गए हैं।
00
राज्य सरकार का लक्ष्य ईमानदारी से कर चोरी पकड़ना और वसूलना है। चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य से अधिक कर प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश में मुरादाबाद जोन स्थान बना सके। - कमलेश्वर प्रसाद वर्मा अपर आयुक्त ग्रेड -1 मुरादाबाद जोन