फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth murdered by strangulation with pot, body thrown in wheat field

Moradabad: गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या, गेहूं के खेत में फेंका शव, बच्चे की सूचना पर वारदात का पता चला

Mon, 15 Jan 2024 10:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

बिलारी के सहसपुर गांव में युवक की हत्या कर उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि वह काली मंदिर क्षेत्र में मजदूरी करने गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। 

विज्ञापन
Moradabad: Youth murdered by strangulation with pot, body thrown in wheat field
बिलारी में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी के रुस्तम नगर सहसपुर गांव निवासी राजू सक्सेना (25) की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगर और फुट प्रिंट के साक्ष्य उठाए। सहसपुर गांव निवासी राजेंद्र सक्सेना का दूसरे नंबर का बेटा राजू सक्सेना गांव में ही मजदूरी करता था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह राजू सहसपुर के काली मंदिर क्षेत्र में मजदूरी करने गया था। शाम को वह दो दिन की मजदूरी के रुपये लेकर ठेकेदार व मिस्त्री से घर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने आसपास तलाश की फिर भी पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गांव के पास ही खेत में खेल रहे बच्चों को गांव के ही महेंद्र सिंह के गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


सूचना पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे राजेंद्र सक्सेना ने शव की शिनाख्त की। राजू के गले में उसका गमछा कसकर बंधा था। शव के पास से खेत में कुछ मिट्टी उखड़ी थी और कुछ राजू के शव पर पड़ी थी। राजू की आंखों पर नाखून के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर एसपी देहात और सीओ ने परिजनों से बातचीत की और उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया।आशंका है कि राजू की गला कसकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया है। राजू की मौत से पिता राजेंद्र सक्सेना, मां सरोज देवी, भाई सोनू व कृष्ण अवतार और बहन सोनिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

एसपी ने पिता से ली रंजिश संबंधी जानकारी

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने मामले को लेकर मृतक के पिता राजेंद्र से भी बातचीत की। राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। शनिवार रात को घर नहीं लौटने पर उसकी काफी तलाश की थी। शव रविवार सुबह गेहूं के खेत में पड़ा मिला। वहीं एसपी देहात ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा मौत का कारण : सीओ

सीओ राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ

शुरुआती जांच में पुलिस राजू के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि राजू को उसकी मजदूरी के 800 रुपये मिले थे, लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास नहीं मिले। पुलिस को शक है कि मजदूरी के पैसे लेकर राजू किसी परिचित के साथ जंगल में गया होगा।



यहां रुपये छीनने को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसमें राजू की मौत हो गई। वहीं पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या भी एक से अधिक हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed