{"_id":"56fbb4e14f1c1be44af00ab0","slug":"moradabad-youth-missing-in-america-messaged-about-his-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से आया विशाल का संदेश, मां ने बताया बाप-बेटे में थी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से आया विशाल का संदेश, मां ने बताया बाप-बेटे में थी नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा विहार के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरसी गुप्ता के इंजीनियर बेटे विशाल गुप्ता ने अमेरिका से अपने दोस्तों को बताया है कि वह कैलिफोर्निया स्थित अपने घर में कुशलता से हैं। इससे पहले मुरादाबाद में उनके पिता आरसी गुप्ता ने सीनियर पुलिस सुपरिंटेडेंट के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा लापता है और अमेरिकन एंबेसी से संपर्क करके उनके बेटे को खोजा जाए। इसके बाद आईबी की सभी इमीग्रेशन चेक पोस्ट को अलर्ट करने के साथ मामला एमएचए को रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
रिटायर्ड प्रोफेसर आरसी गुप्ता ने 12 मार्च को दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि उनके बेटा इंजीनियर विशाल अमेरिका की एक कंपनी में काम करते हैं और 1401 हैवक सर्किल, फ्रीमोंट कैलिफोर्निया में रहते हैं। 26 फरवरी को वह कंपनी के काम के सिलसिले में हैदराबाद आए थे। तीन मार्च को विशाल की अमेरिका के लिए फ्लाइट थी। लेकिन तभी से विशाल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अमेरिका में उनके घर का फोन रिसीव नहीं हो रहा है। आरसी गुप्ता ने एसएसपी नितिन तिवारी से मामला अमेरिकन एंबेसी को रेफर करने का अनुरोध किया था। उन्होंने अमेरिकन एंबेसी से रिक्वेस्ट की थी कि वह उनके बेटे को खोजने के लिए इंक्वायरी शुरू करे।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को अमर उजाला में विशाल के अमेरिका में लापता होने की खबर छपने के बाद विशाल ने दिल्ली में अपने दोस्तों से संपर्क किया है। विशाल ने कहा है कि वह कुशलता से हैं और अपने रिश्तेदारों के संपर्क में हैं। इस बीच एसएसपी का कहना है कि विशाल की मां ने उन्हें अलग से आकर बताया है कि उनका बेटा अपने पिता से नाराज है। बकौल एसएसपी हो सकता है कि पिता से नाराजगी की वजह से ही विशाल ने उनकी कॉल रिसीव न हो। इस बारे में अब विशाल के परिजन बात करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
इंजीनियर विशाल गुप्ता के परिजनों बेटे के गुम होने की शिकायत की थी। मामला हमारे स्तर का नहीं था लिहाजा उनकी शिकायत डीजी आफिस और संबंधित महकमों में रेफर कर दी गई है। फिलहाल कोई इनपुट हमारे पास नहीं आया है। - नितिन तिवारी, एसएसपी।
रामगंगा विहार निवासी इंजीनियर विशाल गुप्ता को तीन मार्च को हैदराबाद से अमेरिका के लिए फ्लाईट पकड़ी थी। विशाल के मां पिता ने शिकायत की है कि उनका बेटा अमेरिका स्थित अपने घर नहीं पहुंचा है। जबकि तीन मार्च को उसके एक्जिट की पुष्टि हुई है। हमने आईबी की ऑल इमीग्रेशन पोस्ट अलर्ट भेजा है।