{"_id":"5c0225c4bdec2241c1712e5e","slug":"moradabad-youth-killed-on-racing-bike-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रेसिंग बाइक पर सवार युवक की मौत, 3 बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रेसिंग बाइक पर सवार युवक की मौत, 3 बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात करीब 12 बजे मझोली चौराहे के पास काले रंग की नई रेसिंग बाइक पर सवार एक युवक (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बाइक से चंद कदमों की दूरी पर ही युवक का शव पड़ा था। सड़क पर खून बिखरा हुआ था। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि डायल 100 पर युवक की मौत की सूचना दी गई थी, उसके बाद उन्हें मामले का पता चला तो वह मौके पर आए।
विज्ञापन
युवक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जो कि रेलवे में कार्यरत फिरोजाबाद में रणजीत सिंह का है। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल को देखकर प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है, लेकिन यह हादसा कैसे हुआ है यह रहस्य बना हुआ है। इसके साथ ही अभी मृतक के परिजनों से पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
तीन बिंदुओं पर की जा रही हादसे की जांच
हादसे की जांच तीन बिंदुओं पर की जा रही है। पहला बिंदू है कि किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दूसरा बिंदु है कि घटनास्थल के पास ही सड़क पर गडे़ खंभे से बाइक टकरा गई। तीसरा बिंदु बाइक सवार का ओवर स्पीड होना है, जिससे की बाइक अनियंत्रित हो गई हो।
विज्ञापन