फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth dies due to consumption of poison, family members create ruckus on highway

Moradabad: ससुराल में जहर के सेवन से युवक की मौत, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया हंगामा

Thu, 28 Mar 2024 06:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

युवक की ससुराल में जहर खाकर मौत होने से गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों को समझा मामला शांत करवाया।  

विज्ञापन
Moradabad: Youth dies due to consumption of poison, family members create ruckus on highway
मुरादाबाद में शव को हाईवे पर रखकर कार्रवाई की मांग करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला के लाइनपार सूर्य नगर निवासी मोहित ठाकुर (28) की संभल स्थित ससुराल में जहर के सेवन से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे परिजन अर्थी लेकर मोक्षधाम जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी गेट पर अर्थी रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


उन्होंने पत्नी और उसके मायके वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दिल्ली रोड पर दोनों तरफ एक किलोमीटर से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने अर्थी हटाने की कोशिश की तो परिजन भड़क गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद पुलिस परिजनों को मनाकर अर्थी को सड़क किनारे कराने में कामयाब हो सकी। रात करीब आठ बजे अर्थी लेकर परिजन मोक्षधाम पहुंचे। 
मोहित ठाकुर पुत्र जयवीर सिंह की शादी करीब आठ साल पहले संभल के कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुरा निवासी काजल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित के परिवार में तीन बहन ज्योति, आरती और पूजा की शादी हो चुकी है। पूजा के पति प्रमोद ठाकुर ने बताया कि मोहित बुधबाजार में दूध डेयरी पर नौकरी करते थे। बुधवार की सुबह मोहित ड्यूटी गए थे जबकि उनके पिता जयवीर सिंह भी कुछ कार्य से बाहर गए थे।

दोपहर में मोहित खाना खाने घर आए तो उन्होंने देखा कि पत्नी काजल और पांच साल का बेटा शौर्य घर में नहीं हैं। मां बीनू देवी बेहोशी की हालत में थी। मोहित ने अपनी मां को जगाया और पत्नी और बेटे के बारे में पूछताछ की। प्रमोद का कहना है कि काजल अपनी सास को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर गई थी।

इसके बाद मोहित भी ससुराल शेखूपुरा चले गए थे। वहां जाकर मोहित की हालत बिगड़ गई। मोहित ने अपने परिवार में कॉल कर बताया था कि उसे पानी में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ रही है। परिजन संभल पहुंचे तो मोहित एक निजी अस्पताल में मृत अवस्था में पड़ा मिला।

बृहस्पतिवार दोपहर संभल कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे परिजन और रिश्तेदार अर्थी लेकर लोकोशेड पुल के पास मोक्षधाम जा रह थे। इसी दौरान उन्होंने अर्थी दिल्ली रोड पर रख दी।

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मोहित के बेटे शौर्य को बुलाने की मांग की। उनका कहना था कि मोहित की चिंता को उसका बेटा ही मुखाग्नि देगा। इस दौरान दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी के गेट से लेकर फव्वारा चौक और दूसरी साइड में चौधरी चरण सिंह चौक तक जाम लग गया था।


सीओ सिविल लाइंस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और कई थानों की पुलिस बुला ली गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस अर्थी को सड़क किनारे करा सकी। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि संभल का मामला है। वहीं की पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करनी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed