फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Young man was extorting money by posing as a fake income tax officer, sent to jail

Moradabad: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर युवक कर रहा था वसूली, सिर्फ इस चूक से फूट गया भांडा, भेजा गया जेल

Tue, 16 Apr 2024 02:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

कारोबारी से वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वह फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारियों से पैसे मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Young man was extorting money by posing as a fake income tax officer, sent to jail
मुरादाबाद में पकड़ा गया ठगी का आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कटरा नाज में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी ने व्यापारियों से वसूली की कोशिश की। आरोपी ने कार्रवाई का डर दिखाकर चार व्यापारियों से पैसों की मांग की। शक होने पर व्यापारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मुजफ्फर बताया है। वह कुंदरकी के चक फाजलपुर गांव का निवासी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरानाज बाजार में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे व्यापारी अमित गुप्ता की दुकान पर एक युवक पहुंचा।
विज्ञापन


उसने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया। आरोपी ने अमित गुप्ता से कहा कि तुम्हारा टैक्स जमा नहीं है। इस पर अमित गुप्ता ने अपनी फाइल निकाल कर दिखाई और कहा कि छह माह पहले ही जमा किया था। मुगलपुरा के गुजराती स्ट्रीट निवासी रितेश रस्तोगी की किराना दुकान कटरानाज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उनसे भी टैक्स जमा करने के लिए कहा। इसके अलावा लोहे के सामान के विक्रेता मुबासिर अली, कार्तिक को भी फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी परेशान किया और 50-50 हजार रुपये की मांग की। शक होने पर व्यापारियों ने आरोपी से आईडी कार्ड मांगा।

तब वह एक फर्जी आईडी दिखाने लगा। जिसमें कोई स्टांप नहीं लगा था। इतना ही नहीं अपने अधिकारी से बात कराने के लिए कहने पर वह टालमटोल करने लगा। बाद में कहा कि सभी व्यापारी 50 हजार दें नहीं तो मैं पुलिस बुलाकर कार्रवाई कराऊंगा।


इस पर व्यापारियों ने खुद कॉल करके कोतवाली पुलिस को बुला लिया। बाद में आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी ऊषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मुजफ्फर बताया है। वह कुंदरकी के चक फाजलपुर गांव निवासी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed