फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Young man and Class 10 student jump into the swollen Ramganga River

Moradabad: युवक और दसवीं की छात्रा ने लगाई उफनती रामगंगा में छलांग, गोताखोर भी कूदे; पर नहीं मिले दोनों

Sat, 11 Jul 2026 11:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 11:57 PM IST
सार

बरेली से दिल्ली लौट रहे एक युवक ने दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Moradabad: Young man and Class 10 student jump into the swollen Ramganga River
हादसे के बाद परेशान परिजन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीस साल के युवक तुषार गोस्वामी और सोलह साल की दसवीं की छात्रा ने शनिवार की दोपहर एक बजे कटघर क्षेत्र में कल्याणपुर गांव के पास पुल से एक दूसरे का हाथ थामकर उफनी रामगंगा में छलांग लगा दी। बरेली से दिल्ली लौट रहे एक युवक ने दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। युवक ने छलांग लगाने से करीब एक घंटे पहले अपने ताऊ को मैसेज लिखा था कि वह मरने जा रहा और बाइक पुल पर खड़ी है। कुछ ही देर में पुलिस और परिजन भी पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रामगंगा नदी में कूदने वाला तुषार गोस्वामी कटघर क्षेत्र के सूरज नगर का रहने वाला है। इसके साथ कूदने वाली छात्रा भी कटघर क्षेत्र की ही बताई जा रही है। अपने मां बाप के इकलौते बेटे तुषार ने 12वीं तक पढ़ाई की और कोतवाली क्षेत्र में बुधबाजार स्थित कपड़े के शोरूम में नौकरी करने लगा। 
विज्ञापन


तुषार के पिता प्रदीप गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे तुषार रोज की तरह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसने 11:50 पर अपने ताऊ सुधीर गोस्वामी को व्हाट्सएप कॉल की लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं। इसके पांच मिनट बाद उसने वीडियो कॉल की लेकिन यह कॉल भी रिसीव नहीं हुई। दोपहर 12 बजे उसने अपने ताऊ के नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज किया। जिसमें उसने लिखा है कि ताऊ मैं मरने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी बुलेट बाइक पुल पर खड़ी है। घर से दूसरी चॉबी लेकर आ जाओ। इस मैसेज के लिखने के करीब एक घंटे बाद तुषार छात्रा के साथ दलपतपुर जीरो प्वाइंट से होकर दिल्ली लखनऊ हाईवे कल्याणपुर गांव के पास रामगंगा नदी के पुल पर पहुंच गया। यहां दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़ लिए। कुछ देर दोनों रामगंगा की ओर देखते रहे। इसी दौरान एक प्रत्यक्षदर्शी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों ने पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। 

प्रत्यक्षदर्शी ने शोर मचाया और अन्य वाहन चालकों को रोक कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को कॉल कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोर भी बुला लिए और दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुल पर खड़ी बुलेट के नंबर के जरिए पता चला कि यह बाइक तुषार की है। उसके घर सूचना भिजवाई गई। तब परिवार के लोगों ने ताऊ के मोबाइल पर भेजा मैसेज पढ़ा। इसके बाद परिजन भी आ गए। कुछ ही देर में छात्रा के परिजन भी आ गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीएसी और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश का रहे हैं।

फोन पर बात करने पर छात्रा को परिजनों ने डांट दिया था
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुक्रवार की रात तुषार और छात्रा फोन पर बात कर रहे थे। परिवार के लोगों ने छात्रा को बात करते हुए पकड़ लिया था तब उसकी डांट लगा दी थी। छात्रा अपने नाना के घर अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार के लोगों ने उसे नाना के घर जाने को बोल दिया था। नाना के घर जाने से पहले वह तुषार से मिलने के लिए चली गई थी। दोनों दस बजे से साथ साथ घूम रहे थे। इसके बाद वह रामगंगा नदी के पुल पर पहुंच गए थे।

इकलौते भाई की तलाश में नदी किनारे भटकती रही बहन
तुषार के परिवार में मां सुविता गोस्वामी, पिता प्रदीप गोस्वामी, ताऊ सुधीर गोस्वामी, बहन खुशी और कनिष्का हैं। शनिवार सुबह तब तुषार के रामगंगा नदी में कूदने की जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए। बहन खुशी तो भाई को ढूंढते ढूंढते रामगंगा किनारे किनारे काफी दूर तक निकल गई।


कूदने से पहले हादसे में बाल बाल बचे दोनों
दिल्ली निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से लौट रहा था। जीरो प्वाइंट से लेकर पुल तक उसकी बाइक युवक और उसके साथ मौजूद लड़की के पीछे पीछे चल रही थी। दोनों बुलेट पर सवार थे लेकिन एक दूसरे से किसी बात पर झगड़ रहे थे और तेज तेज आवाज में बात कर रहे थे। एक वाहन से टकराने से भी बचे थे। इसके बाद उन्होंने बुलेट रोक दी और छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed