फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad won with Siddharth's innings

Moradabad News: सिद्धार्थ की पारी से मुरादाबाद, अक्षदीप के पचासे से लखनऊ जीता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Moradabad won with Siddharth's innings
मुरादाबाद। अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को लीग मैच के आखिरी दिन ग्रुप बी के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीएसए मुरादाबाद ब्लू ने जीसीए गाजियाबाद को हराया। दूसरे मैच में लखनऊ ने विशाल स्कोर खड़ा कर रामपुर के हौसले पस्त कर दिए और मैच में एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में जीसीए गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। डीएसए मुरादाबाद ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम के लिए सिद्धार्थ ने 72 व अब्दुल वसीम ने 46 रन की पारी खेली। जीसीए गाजियाबाद के लिए गेंदबाजी में विशाल चौधरी ने दो, प्रिंस यादव और पीयूष चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीसीए गाजियाबाद की टीम 19.5 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए आराध्य यादव ने 34 व प्रिंस यादव ने 33 रन बनाए। डीएसए मुरादाबाद ब्लू के लिए हर्षित विश्नोई और मनी चौधरी ने तीन-तीन व शांभव सिंह ने दो विकेट लिए। इस तरह यह मैच डीएसए मुरादाबाद ब्लू ने 23 रन से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धार्थ चौधरी को चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में डीएस ए लखनऊ और डीसीए रामपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डीएसए लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रियांशु पांडे ने ताबड़तोड़ 30 गेंदों में आसमानी छक्कों और दो चौकों की मदद से 64 रन ठोके। आईपीएल खिलाड़ी अक्षदीप नाथ ने 25 गेंदों में नाबाद 53 रन जोड़े। डीसीए रामपुर के लिए गेेंदबाजी में प्रदीप यादव और सिद्धार्थ जैन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में डीसीए रामपुर निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई। टीम के लिए गगन विरक ने 49 व सिद्धार्थ जैन ने नाबाद 41 रन बनाए। डीएसए लखनऊ के मनीष शर्मा, प्रिंस मौर्या और अक्षदीप नाथ ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला डीएसए लखनऊ ने 84 रन से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अक्षदीप नाथ को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में यूपीसीए पैनल के सतेंद्र कुमार व निश्चल सिंह चहल रहे। स्कोरर अफजल खान व यशिका शर्मा रहे। मैच के दौरान डीएसए सचिव विजय गुप्ता, टूर्नामेंट संयोजक नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईपीएल खिलाड़ी मोहसिन खान, आदित्य रस्तोगी, प्रदीप टंडन, सतीश सिंह, मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, विपुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article