फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad won the match in role ball

रोलबॉल में मुरादाबाद ने फतेहपुर को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
moradabad won the match in role ball
मुरादाबाद। प्रदेश स्तरीय मिनी और जूनियर वर्ग रोलबॉल प्रतियोगिता के पूल मैच में मुरादाबाद ने फतेहपुर को हराया। दूसरा मैच आगरा और गौतमबुद्ध नगर के बीच हुआ। इसमें आगरा की टीम विजेता रही। तीसरे मैच में वाराणसी को हराकर लखनऊ ने जीत दर्ज की। चौथे मैच में गाजियाबाद ने अमरोहा को हराया।
विज्ञापन

पांचवां मुकाबला गाजियाबाद और अमरोहा की गर्ल्स टीम के बीच खेला गया। इसमें गाजियाबाद की टीम विजेता रही। अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार और जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक ने किया। जिला रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने बताया कि इसमें 20 जनपदों के लगभग 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें आगरा, अमरोहा, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, फिरोजाबाद, प्रयागराज, बरेली, अलीगढ़, बहराइच, रायबरेली आदि जनपद शामिल हैं। शनिवार को प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। आयोजन में उत्तर प्रदेश रोलबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश त्यागी, अवधेश कुमार, अनुज अग्रवाल, रतन गुप्ता, शैलेंद्र जैन, आदि मौजूद रहे। रोलबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता से चुने गए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed