फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Women will get sanitary pads in public toilets, machines are being installed in Budh Bazaar

Moradabad: सार्वजनिक शाैचालयों में महिलाओं को मिलेंगे सेनेटरी पैड, बुधबाजार समेत अन्य जगहों पर लग रही मशीनें

Tue, 24 Dec 2024 05:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 05:06 PM IST
सार

मुरादाबाद नगर निगम ने महिलाओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाना शुरू किया है। पांच रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध होंगे, साथ ही शौचालयों की सफाई और फीडबैक मशीनें भी लगाई जा रही हैं। क्लीन टॉयलेट चैलेंज के तहत शौचालयों को आधुनिक और स्वच्छ बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Moradabad: Women will get sanitary pads in public toilets, machines are being installed in Budh Bazaar
सार्वजनिक शौचालयों पर पेंटिंग कर आकर्षक बनाया जा रहा है - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों में अब महिलाओं को सेनेटरी पैड मिलेंगे। इसके लिए शाैचालयों में सेनेटरी पेड वेंडिंग मशीन भी लगाई जा रही हैं। पांच रुपये में महिलाएं सेनेटरी पैड खरीद सकेंगी।

विज्ञापन


साथ ही उपयोग किए पैड के निस्तारण के लिए इंसीनरेटर मशीन व हैंड ड्रायर की सुविधा भी होगी। नगर निगम की ओर से क्लीन टॉयलेट चैलेंज अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत सार्वजनिक शौचालयों की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इन शौचालयों में महिलाओं की सुविधाओं को खासतौर पर बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक करीब 20 सार्वजनिक शौचालयों को आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड भी किया जा चुका है। अभी भी शहर के करीब 70-75 सार्वजनिक शौचालयों का जीर्णोद्धार होना बाकी है। साथ ही सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी। सार्वजनिक शौचालयों पर केयरटेकर की तैनाती करने के साथ ही साॅप डिस्पेंसर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिन में दो बार मैक्नाइज्ड क्लीनिंग की भी सुविधा भी कराई जा रही है, जिससे की शहरवासियों को शौचालय के अंदर गंदगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन स्थानों पर फीडबैक मशीन भी लगाई जा रही हैं, ताकि लोग निगम को भी सुविधा बढ़ाने के लिए अपना सुझाव दे सकें। 

इन जगहों पर अपग्रेड हुए शाैचालय

अब तक महाराणा प्रताप चौक, बुध बाजार पिंक टॉयलेट, सदर तहसील,  आदर्श नगर, पार्श्वनाथ प्लाजा, गुलाब बाड़ी चुंगी, विवेकानंद अस्पताल और पीएसी तिराहे के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इन शौचालयों की दीवारों पर भी आकर्षक पेंटिंग कराई जा रही है।

रेलवे अब कॉलोनियों में आवासों की दशा सुधारेगा

डीआरएम राजकुमार सिंह ने सोमवार को रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर व रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व अन्य तकनीकी जानकारियों पर चर्चा के बाद वह रेलवे कॉलोनियों में पहुंचे। वहां के आवासों में रह रहे रेलकर्मियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं पूछीं।

रेलकर्मियों व उनके परिवार से मिली समस्याओं की जानकारी के बाद उन्होंने निराकरण का आश्वासन दिया। कहा कि आवासों की स्थिति में सुधार कराया जाएगा। बरेली में डीआरएम ने रेलवे काॅलोनी की सड़कों, साफ-सफाई, रेल आवासों की स्थिति का निरीक्षण किया।

स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जाम की स्थिति पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों व आरपीएफ को निर्देश दिए कि बैरिकेडिंग लगाएं और जाम न लगने दें। आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेनों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। 

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बन रहे फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट एवं कोच गाइडेंस सिस्टम का निरीक्षण किया। कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शाहजहांपुर रेलवे हेल्थ यूनिट में कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।



रोजा स्टेशन पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। रेलवे काॅलोनी में पेयजल की सुविधा जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस मौके पर सीनियर डीएसटीई (प्रथम) सुनील कुमार, सीनियर डीईई सचिन कुमार, सीनियर डीईएन (तृतीय) करन प्रीत सिंह, माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed