फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: woman who had come attend wedding got electric shock and died in front of her relatives

Moradabad: शादी में शामिल होने आई युवती को लगा करंट, रिश्तेदारों के सामने तोड़ दिया दम

Mon, 15 Jul 2024 07:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 07:43 PM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव में करंट लगने से युवती की मौत हो गई। युवती रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। परिजनों ने बताया कि युवती ने गलती से बिजली का तार पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
Moradabad: woman who had come attend wedding got electric shock and died in front of her relatives
करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव स्थित शादी में शामिल होने के लिए आई सेजल (20) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवती ने शौचालय में जाने के दौरान बिजली का तार पकड़ ली थी। इस कारण उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


युवती अपनी तहेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेपल निवासी किसान ओमकार सिंह की बेटी सेजल परिवार के साथ तहेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक दिन पहले देहरी गांव आई थी।
विज्ञापन


ओमकार के बड़े भाई सतेंद्र सिंह की बेटी की शादी के पहले रविवार को मढ़े का कार्यक्रम आयोजित था। किसान की बेटी देर रात करीब एक बजे वाशरूम में गई थी। इस बीच भ्रम में युवती बिजली का तार पकड़ ली। करंट की चपेट में आने पर उसकी चीखें निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो सेजल अचेतावस्था में पड़ी थी। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के यहां लेकर गए। डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस बारे में थाना प्रभारी कटघर संजय कुमार ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि घटना अकस्मात हुई है।

इस घटना में किसी का दोष प्रकाश में नही आया है। इसी वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed