फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman taken to Shimla and raped, jewelry worth 10 lakhs also stolen

Moradabad: पड़ोसी ने महिला को युवक से मिलाया, वह ले गया शिमला... कर डाली गंदी हरकत, 10 लाख के जेवर भी हड़पे

Mon, 08 Jul 2024 07:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 07:29 PM IST
सार

मुरादाबाद निवासी महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि युवक ने उससे करीब पांच लाख रुपये भी हड़प लिए। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman taken to Shimla and raped, jewelry worth 10 lakhs also stolen
महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और करीब पांच लाख नकद और 10 लाख के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका पति अपराधी प्रवृत्ति का है।

विज्ञापन


वह आए दिन मारपीट करता है। एक दिन उसके पड़ोसी ने कहा कि तुम अपने पति को छोड़ दो मैं अपने भांजे से तुम्हारी शादी करा दूंगा। इसके बाद भांजे से मुलाकात कराई। आरोपी युवक ने महिला से बातचीत शुरू कर शादी का झांसा दिया। आरोपी ने अपनी बीमार मां का इलाज कराने के बहाने उससे 1.50 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद आरोपी महिला को शिमला घुमाने ले गया और वहां दुष्कर्म किया। शिमला से लौटने के बाद आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही मकान बनवा लेगा। इसके बाद दोनों साथ रहेंगे। अपने घर से नकदी और जेवर लेकर आ जाए। पीड़िता आरोपी के कहने पर अपने घर से चार लाख 10 हजार रुपये और जेवर लेकर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने नकदी और जेवरों से भरा थैला अपनी मां को दे दिया। इसके बाद पीड़िता और आरोपी को उसकी मां, मामा और उसके परिवार के लोगों ने यह कहकर गुरुग्राम भेज दिया कि यहां तुम्हारी जान को खतरा है। एक माह बाद पीड़िता घर आई तो देखा कि उसके पैसों से मकान बन गया।


महिला ने निकाह की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह पहले अपने मकान का बैनामा उसके नाम कराए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed