फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman reached the collectorate with kerosene, threw stones at ADM's car

Moradabad: महिला मिट्टी तेल लेकर पहुंची कलक्ट्रेट, एडीएम की गाड़ी पर बरसाए पत्थर, खुद पर आग लगाने की कोशिश

Sat, 30 Aug 2025 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 12:37 PM IST
सार

मुरादाबाद कलक्ट्रेट में बिहार निवासी महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। महिला ने जमीन कब्जे और परिजनों की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू कर उसे गांव छोड़ दिया।

विज्ञापन
Moradabad: Woman reached the collectorate with kerosene, threw stones at ADM's car
महिला को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कलक्ट्रेट में शुक्रवार की दोपहर बिहार निवासी महिला ताज कला ने पत्थर मारकर एडीएम प्रशासन की गाडी के शीशे तोड़ दिए और खुद पर तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना से कलक्ट्रेट में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से माचिस छीनी।

विज्ञापन


महिला को डीएम और एसएसपी के कार्यालय में पेश किया गया। उसने बताया कि पिता की मौत के बाद चचेरे भाइयों ने उसकी मां और तीन भाइयों की हत्या कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। एसएसपी ने सीओ हाईवे को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि मूंढापांडे के नियामतपुर इकरौटिया निवासी अली जान और मियां जान दो भाई थे। अली जान ने 25 साल पहले बिहार के गया निवासी महिला से शादी कर ली थी। महिला पहले से ही शादीशुदा थी और अपनी पांच वर्षीय बेटी ताज कला को साथ लेकर नियामतपुर इकरौटिया आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच साल तक अली जान के साथ रही। इसी बीच महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया। महिला अपनी बेटी ताज कला और तीनों बेटों को लेकर बिहार चली गई थी। इसके दो साल बाद ही अली जान की भी मौत हो गई।

ताज कला ने भी वहीं शादी कर ली लेकिन दो माह पहले महिला ताज कला नियामतपुर इकरौटिया पहुंची और उसने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर चचेरे भाइयों से जमीन दिलाने की मांग रखी। महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिए। इसके बाद महिला दोबारा बिहार चली गई थी। 

शुक्रवार को महिला अपने दो वर्षीय बेटे को गोद में लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गई। उसने हाथ में मिट्टी के तेल से भरी केन ले रखी थी। उसने एडीएम प्रशासन गुलाबचंद की गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। वहां मौजूद पुलिस कर्मी, होमगार्ड और अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते।

इससे पहले ही महिला ने केन से गाड़ी पर तेल डाल दिया और इसके बाद अपने ऊपर तेल डाल दिया। महिला माचिस से आग लगाने वाली थी कि पुलिस कर्मियों से उसे पकड़ लिया और माचिस छीन ली। इसके बाद उसे एडीएम प्रशासन के कार्यालय में ले गए और महिला से पूछताछ की, उसने बताया कि चचेरे भाइयों ने 2004 में मेरे तीनों भाइयों और मां की हत्या करके जमीन पर कब्जा कर लिया है। 

डीएम के सामने भी महिला से ही बात दोहराई। कुछ देर बाद ही पुलिस कर्मी को एसएसपी के सामने पेश किया गया और उन्होंने महिला की बात सुनी। इसके बाद महिला को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर नियामतपुर इकरौटिया गांव ले गई और छोड़कर चली गई।

महिला से 15 मिनट की गई पूछताछ
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि परेशान महिला ने एडीएम प्रशासन की सरकारी गाड़ी पर पत्थर मार दिया और मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घटना के पांच मिनट बाद वह डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महिला से 15 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद उसे एसएसपी के पास भेजा गया। पुलिस इस मामले पर आगे तहकीकात करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed