फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: woman explicit photos were created using AI, she was then blackmailed and sexually exploited

'मेरी जिंदगी नरक बना दी': महिला की अश्लील तस्वीर बनाई, ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण, नंबर भी गंदी साइड पर डाला

Sun, 14 Dec 2025 01:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 01:28 PM IST
सार

मुरादाबाद की महिला का एक व्यक्ति ने एआई से अश्लील तस्वीर तैयार कर दी। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी तस्वीर सार्वजनिक कर दिया।

विज्ञापन
Moradabad: woman explicit photos were created using AI, she was then blackmailed and sexually exploited
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

मुरादाबाद की सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले फाइनेंस कंपनी के एजेंट संजय सिंह ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपी ने इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन


बाद में फोटो-वीडियो के साथ फोन नंबर इटरनेट पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रंगदारी, छेड़खानी और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके पिता ने छोटी बहन की शादी के लिए एक निजी फाइनेंस कंपनी से वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रीज समेत अन्य दहेज का नाम फाइनेंस कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी किस्त लेने सिविल लाइंस के रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी संजय सिंह आता था। जिस कारण उससे पारिवारिक संबंध हो गए थे। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता की कैंसर के कारण मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी की नियत खराब हो गई और वह मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

आरोपी की इन हरकतों का विरोध किया तो उसने एआई के जरिए महिला के अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी ने पीड़िता का असली वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद आरोपी ने रुपये और शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो और फोटो अश्लील साइट पर अपलोड कर दिए। बाद में फोटो और वीडियो पीड़िता और उसके रिश्तेदारों के नंबर पर भी भेज दिए जिससे पीड़िता बहुत परेशान है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिविल लाइंस पुलिस साइबर सेल की मदद से पीड़िता के फोटो और वीडियो ओर सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवा रही है।

Trending Videos

फोटो के साथ पोस्ट किया फोन नंबर, महिला बोली, आरोपी ने मेरी जिंदगी नरक बना दी
सिविल लाइंस थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में महिला ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्म पर उसके फोटो और वीडियो के साथ फोन नंबर भी पोस्ट किया है। इसके बाद महिला के नंबर पर अश्लील कॉल आने शुरू हो गए। महिला का कहना है कि आरोपी ने उनका जीवन नरक बना दिया है।

कई बार मन में आया कि आत्महत्या कर लूं। मेरे दो बच्चे हैं। उनके भविष्य की भी चिंता है। आरोपी ने पीड़िता के रिश्तेदरों के नंबर पर भी अश्लील साइड पर डाल दिए हैं। रिश्तेदारों के पास भी कॉल आ रहे हैं। आरोपी ने महिला के पति के नंबर पर भी वीडियो और फोटो भेजने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed