फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman dies due to wrong treatment by a quack, family members vandalize the hospital

Moradabad: झोलाछाप के गलत इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़, तनाव के बीच पहुंची पुलिस

Sun, 12 Jan 2025 01:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

पाकबड़ा में झोलाछाप के गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा काटते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने परिजनों से तहरीर ली है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman dies due to wrong treatment by a quack, family members vandalize the hospital
पाकबड़ा के निजी अस्पताल में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

झोलाछाप के इलाज ने एक महिला की जान ले ली। महिला की मौत से नाराज परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर पाकबड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई नहीं होता देख हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करवाया।

विज्ञापन


परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने की पुलिस से गुहार लगाई। नगर के वार्ड संख्या एक सैनी की मढैया मोहल्ला निवासी संजीव सैनी की पत्नी रजनी देवी (23) गर्भवती थी। रजनी को करीब 22 दिन पहले पाकबड़ा के बड़ा मंदिर मोहल्ले में संचालित होने वाले एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शनिवार की रात को रजनी की मौत हो गई। उसके ऑपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई थी। पति संजीव कुमार ने बताया की झोलाछाप की पत्नी भी इसी अस्पताल में काम करती है। उसी ने ऑपरेशन को किया था। ऑपरेशन के बाद रजनी की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए कई जगह ले जाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआञ। महिला की मौत के बाद परिजन झोलाछाप के अस्पताल पर पहुचे और हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर साैंपी।


झोलाछाप ने बताया की उसके यहां चले इलाज के दाैरान महिला ठीक थी। उसकी उसकी मौत दूसरी जगह हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की परिजनों से मामले की तहरीर मांगी गई। पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजन तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed