{"_id":"6517b942f14c2eed2a0a4fa7","slug":"moradabad-woman-assaulted-after-threatening-to-kill-her-son-case-registered-after-complaining-to-cm-yogi-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, सीएम योगी से शिकायत करने के बाद दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, सीएम योगी से शिकायत करने के बाद दर्ज हुआ केस
Sat, 30 Sep 2023 11:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:29 AM IST
सार
मझोला निवासी ने बताया कि वह सिलाई कर बच्चों का पालन कर रही है। कोहिनूर तिराहा के पास रहने वाला शाकिर उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। सीएम से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सीएम को ट्वीट कर कार्रवाई की गुहार लगाई। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वह कपड़ों की सिलाई कर बच्चों को पाल रही है। महिला का कहना है कि कोहिनूर तिराहा के पास रहने वाला शाकिर लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तब कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। महिला का आरोप है कि 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी शारिक अपने दो साथियों के साथ आ गया। शाकिर जबरन महिला को कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया तो उसके बेटे की हत्या की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी आए तो आरोपी मौके से भाग निकल गए। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
तब पीड़िता ने ट्विटर पर सात सेकेंड की एक वीडियो पोस्ट की और उसमें मुख्यमंत्री को टैग किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर लिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।