{"_id":"58584b034f1c1b1a56e39946","slug":"moradabad-win-in-horse-riding","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवारी प्रतियोगिता का खिताब मुरादाबाद के नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़सवारी प्रतियोगिता का खिताब मुरादाबाद के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
horse riding in moradabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में कराई गई उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता का खिताब मुरादाबाद की टीम ने जीत लिया। मुरादाबाद के रिमझिम को सर्वश्रेष्ठ अश्व और लखनऊ के शिवाजी दुबे को सर्वश्रेष्ठ राइडर घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने शानदार प्रदर्शन करने वाले राइडर और टीमों को भी सम्मानित किया।
पुलिस अकादमी के मैदान में 16 दिसंबर को पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था। इसमें मुरादाबाद, लखनऊ, जौनपुर, बरेली, बनारस और मेरठ की टीमों ने प्रतिभाग किया था। सोमवार को टैंट पेगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में मुरादाबाद जोन के राइडर दिलशाद ने परमवीर पर सवार होकर प्रथम स्थान हासिल किया।
जबकि मुरादाबाद के वीर सिंह ने प्रबल पर सवार होकर दूसरा और लखनऊ के राइडर शिवाजी दुबे ने साइमंड पर सवार होकर तीसरा स्थान हासिल किया। शो जंपिंग ओपन सिक्सबार स्पर्धा में मुरादाबाद जोन के राइडर मुकेश बाबू ने रिमझिम पर सवार होकर पहला स्थान, राजनरेश ने अनंत पर सवार होकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
20वीं वार्षिक पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता के समापन पर लखनऊ जोन के शिवाजी दुबे को सर्वश्रेष्ठ राइडर का खिताब और रिमझिम को सर्वश्रेष्ठ अश्व घोषित किया गया। जबकि मुरादाबाद टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता होने का गौरव हासिल किया।
मुख्य अतिथि बीआर मीणा पुलिस महानिरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण मुरादाबाद ने विजेता टीम और शानदार प्रदर्शन करने वाले राइडर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार, पुलिस अधीक्षक पूनम श्रीवास्तव, अधीक्षक सतीश चंद्र समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे