{"_id":"6507d6960ab91d146f05e606","slug":"moradabad-wife-ordered-cake-online-on-her-birthday-99-thousand-crossed-husband-account-police-investigating-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जन्मदिन पर पत्नी ने ऑनलाइन ऑर्डर किया केक, पति के खाते से 99 हजार पार, अब मामला साइबर पुलिस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जन्मदिन पर पत्नी ने ऑनलाइन ऑर्डर किया केक, पति के खाते से 99 हजार पार, अब मामला साइबर पुलिस के पास
Mon, 18 Sep 2023 10:18 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:18 AM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि केक वाले ने डिलीवरी करने का चार्ज पांच रुपये बताया। इसके बाद उन्होंने उसके खाते में रुपये डाल दिए। दूसरे दिन उनके खाते से 99 हजार रुपये पार हो गए। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद निवासी से ठग लिए 99 हजार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जन्मदिन पर पत्नी ने ऑनलाइन केक ऑर्डर कर डिलीवरी के लिए पति का नंबर दे दिया। इसी दौरान साइबर अपराधी ने पति को कॉल की और पांच रुपये डिलीवरी चार्ज के ट्रांसफर कराने के नाम पर 99 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गलशहीद के गांधी नगर सिद्धि विनायक मंदिर निवासी दिवाकर भट्ट नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी हैं। उनकी पत्नी वल्समा निजी अस्पताल में नर्स हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को उनका जन्म दिया था। पत्नी ने केक के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था।
विज्ञापन
पत्नी ने डिलीवरी के लिए पति का नंबर दे दिया था। इसके बाद दिवाकर भट्ट के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके नाम पर एक केक ऑर्डर किया गया है। इसका डिलीवरी चार्ज पांच रुपये है। उन्होंने पांच रुपये आरोपी के बताए खाते पर ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उनके खाते से रुपया कट गया। अगले दिन उनके खाते से 99 हजार रुपये कट गए थे। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।